scriptसिर से पांव तक भगवा रंग में रंगा है यह शख्स, राजनेता के फैन को पेट पालने के लिए करना पड़ रहा है यह काम | balasaheb thakre biggest fan Mohan Yadav is angry on him | Patrika News

सिर से पांव तक भगवा रंग में रंगा है यह शख्स, राजनेता के फैन को पेट पालने के लिए करना पड़ रहा है यह काम

Published: Mar 24, 2019 10:56:14 am

Submitted by:

Arijita Sen

इस राजनेता के बहुत बड़े चहेते हैं मोहन यादव
उनकी हर चीज है भगवा रंग की
इस वजह से हैं राजनेता से नाराज

Mohan Yadav

सिर से पांव तक भगवा रंग में रंगा है यह शख्स, राजनेता के फैन को पेट पालने के लिए करना पड़ रहा है यह काम

नई दिल्ली। किसी को शाहरुख खान पसंद है तो कई सचिन तेंदुलकर के दीवाने हैं। हम में से ऐसे कई लोग हैं जो किसी न किसी के फैन हैं। अपने फेवरेट स्टार के व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित रहते हैं। ऐसे में उन्हें कॉपी करने का भी प्रयास करते हैं। आज हम जिस व्यक्ति की बात करने जा रहे हैं वह हिंदू हृदय सम्राट कहे जाने वाले राजनेता बाला साहेब ठाकरे के जबरदस्त फैन हैं। हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि ऐसा उन्हें कहने की जरूरत नहीं पड़ती है बल्कि कोई भी उन्हें देखकर आसानी से बता सकता है कि बाला साहेब ठाकरे से वह किस कदर प्रभावित हैं।

Bal Thackeray

हम जिसके बारे में बात कर रहे हैं उस शख्स का नाम मोहन यादव है। 52 वर्षीय मोहन महाराष्ट्र के पुणे से 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित केसनंद फाटा गांव में रहते हैं। मोहन यादव पर बाला साहेब ठाकरे का सुरूर इस हद तक है कि सिर से लेकर पांव तक वह भगवे रंग में रंगे नजर आते हैं।

Orange colour shoes

उनकी टोपी, शर्ट, पैन्ट, बनियान, बरमूडा सभी इसी रंग के हैं। यहां तक कि घड़ी, मोबाइल, नेल पॉलिश, जूता सबकुछ भगवा रंग का ही है। यहीं खत्म नहीं होता क्योंकि लिस्ट में अभी और भी चीजें शामिल हैं। मोहन यादव की बाइक बजाज पल्सर का रंग भी भगवा है। बाइक पर बाला साहेब, उद्धव ठाकरे और मीनाताई के फोटो लगे हुए हैं।

Bal Thackeray biggest fan

हालांकि हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि फैन होने के बावजूद मोहन यादव बाला साहेब से बेहद नाराज हैं। दरअसल, उनके पास कोई नौकरी न होने की वजह से वह नाराज है।

मोहन यादव का कहना है कि पहले वह पुणे नगर निगम के एक बगीचे में सिक्योरिटी गार्ड के तौर पर नौकरी करते थे, लेकिन सत्ता परिवर्तन होने के बाद उन्हें काम से निकाल दिया गया।

मोहन यादव कहते हैं कि उद्धव ठाकरे से मिलने और विनती करने के बावजूद कोई फायदा नहीं मिला। अभी मोहन यादव गांव में गन्ने का जूस बेचकर अपने परिवार का गुजारा चलाते हैं।

 

ट्रेंडिंग वीडियो