scriptइस अजीबोगरीब जीव को देख लोगों की निकली गई चीख, जांच के बाद सामने आई ये भयानक सच्चाई | bizarre creature with tentacles spotted on australian beach | Patrika News

इस अजीबोगरीब जीव को देख लोगों की निकली गई चीख, जांच के बाद सामने आई ये भयानक सच्चाई

locationनई दिल्लीPublished: Feb 01, 2019 02:17:47 pm

Submitted by:

Priya Singh

बीच पर मौजूद कुछ लोग जहां इस जीव को देखकर हैरान थे। वहीं कुछ लोगों ने इस अजीब जीव को देखते ही अपने फोन निकाल लिए और फोटो खींचने लगे।

bizarre creature with tentacles spotted on australian beach

इस अजीबोगरीब जीव को देख लोगों की निकली गई चीख, जांच के बाद सामने आई ये भयानक सच्चाई

नई दिल्ली। अजीबोगरीब रहस्यों और अजीबोगरीब जीवों से भरी पृथ्वी ने अपनी कोख में न जाने कितने राज छिपाए हुए है। हम इंसानों का आए दिन ऐसे जीवों से सामना होता है जिसे न आजतक किसी ने देखा न उसके बारे में सुना है। हाल ही में ऐसा ही एक जीव ऑस्ट्रेलिया के बीच पर नज़र आया है। इसे देखने वालों की नज़र इसपर पड़ी तो वह बेहद घबरा गए। बीच पर मौजूद कुछ लोग जहां इस जीव को देखकर हैरान थे। वहीं कुछ लोगों ने इस अजीब जीव को देखते ही अपने फोन निकाल लिए और फोटो खींचने लगे। इसके बाद लोगों ने इस जीव की फोटो को सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। देखते ही देखते इस अजीब जीव की फोटो वायरल हो गई। सोशल मीडिया पर इस फोटो के वायरल होने के बाद इसकी पहचान Armed Anemone नाम के समुद्री जीव के रूप में हुई है। समुद्री जीव Armed Anemone वैसे देखने में ऑक्टोपस की तरह होता है लेकिन यह शायद तट पर आकर उल्टा हो गया था जिसकी वजह से इसे कोई पहचान नहीं पाया।

यह जीव है ज़हरीला

सोशल मीडिया पर इस जीव की फोटो को कई लोगों ने शेयर किया है। इस जीव की तस्वीर को लेकर कई लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। बहुत से लोगों को इस जीव के बारे में पता भी नहीं है? एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यह जीव पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया के ब्रूम समुद्री तट पर पाया गया था। यह जीव अधिकतर ऑस्ट्रेलिया में ही पाया जाता है। इसकी लंबाई 50 सेंटीमीटर तक होती है। Armed Anemone डंक मरने वाला जीव है। इसका डंक मनुष्यों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। इसके डंक के जहर से शरीर में घाव पड़ जाता है जिसे ठीक होने में महीनों लग जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो