scriptलगातार बढ़ती जा रही थी 12 वीं में पढ़ने वाले इस लड़के की लम्बाई, वजह थी दिमाग में आकार ले रही ये चीज़ | boy height was increasing day by day due to tumor in mind | Patrika News

लगातार बढ़ती जा रही थी 12 वीं में पढ़ने वाले इस लड़के की लम्बाई, वजह थी दिमाग में आकार ले रही ये चीज़

Published: Jun 06, 2019 12:48:06 pm

लगातार बढ़ रही थी इस लड़के की लम्बाई।
शरीर में लगातार हो रहा था वृद्धि हार्मोन का विकास।
एम्स में जांच के दौरान डॉक्टरों को मिला था ट्यूमर।

लगातार बढ़ती जा रही थी 12 वीं में पढ़ने वाले इस लड़के की लम्बाई, वजह थी दिमाग में आकार ले रही ये चीज़

लगातार बढ़ती जा रही थी 12 वीं में पढ़ने वाले इस लड़के की लम्बाई, वजह थी दिमाग में आकार ले रही ये चीज़

नई दिल्ली। शरीर में हाइट बढ़ाने वाले हार्मोन का असर एक लड़के पर कुछ ऐसा हुआ की महज 16 साल की उम्र में उसका कद सात फुट चार इंच तक बढ़ गया। हर कोई इस लड़के के बढ़ते कद को देखकर चिंता में था क्योंकि उसका कद बहुत ही कम समय में बढ़ता जा रहा था। मामला उत्तराखंड के पिथौरागढ़ का है। इसके बाद लड़के को दिल्ली के एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया तो पता लगा कि उस लड़के के दिमाग में पिट्यूटरी ग्रंथि में एक ट्यूमर बन गया है जिसे ऑपरेशन के बाद हटा भी दिया गया है।

आम लोगों के बस की बात नहीं है इस डिश को चखना, कीमत है सोच से परे

लड़का 12 वीं में पढ़ता है और उसका नाम मोहन सिंह है। इस लड़के को एम्स के चिकित्सकों ने भी दुर्लभ स्थिति का बच्चा बताया है। इस ट्यूमर की वजह क्या है यह अभी पता नहीं लगी है लेकिन कहा जा रहा है कि ये एक्रोमेगाली के कारण हो सकता है इसकी वजह से शरीर में सूजन आनी शुरू हो जाती है और शरीर के कुछ हिस्से सामान्य से ज्यादा बड़े हो जाते हैं। मामले पर मोहन के पिता का कहना था कि पांच महीने पहले उनके बेटे को सिर दर्द और चक्कर की शिकायत हुई थी जिसके बाद उसका सीटी स्कैन और एमआरआइ कराया गया जिसमें ट्यूमर का पता लगा।

इंसान तो छोड़िए यहां गर्मी से भगवान का हाल हुआ बेहाल, मंदिर के पुजारी ने किया ऐसा दावा

एम्स के न्यूरो डिपार्टमेंट के प्रोफेसर ने उस ट्यूमर की जांच की तो पता लगा की उसके शरीर में वृद्धि हार्मोन तेज़ी से विकसित हो रहे हैं। इसी वजह से मोहन की लम्बाई तेज़ी से बढ़ती जा रही थी। मोहन के पिता ने बताया कि उसकी लम्बाई पिछले तीन महीने से लगातार बढ़ती जा रही थी। इसकी वजह से उन्हे मोहन के लिए घर का बाथरूम तोड़कर दोबारा बनवाना पड़ा। उसके लिए बड़े जूते बनवाने पड़े और साथ ही आर्डर पर बड़े साइज की शर्ट भी बनवानी पड़ी।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो