चेन्नई में हुए इस वाक्ये से सभी हैरान हैं। यहां चिकन बिरयानी में पीस को लेकर एक कपल में बहस हो गई और धीरे-धीरे दोनों में तू तू-मैं मैं इतनी बढ़ गई कि इसने एक हादसे का रूप ले लिया। आइए इस घटना की पूरी जानकारी हम आपको देते हैं।
तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित कोयमबेदू होलसेल फ्लॉवर मार्केट में एक कपल घूमने के लिए पहुंचा। इस दौरान दोनों को चिकन बिरयानी खाने का मन किया। बाजार में मौजूद एक दुकान से दोनों ने चिकन बिरयानी खरीदी। अब इसे खाने के लिए दोनों दुकान से थोड़ी ही दूर पर बैठ गए। खाने के दौरान लड़की ने देखा कि उसकी प्लेट में चिकन पीस है ही नहीं। इस बात को लेकर दोनों में बहस हो गई।
बात आगे बढ़ी और झगड़े का रूप ले लिया। इसके कुछ समय बाद लड़के ने अपना आपा खो दिया और अपनी गर्लफ्रेंड के गले को चाकू से रेत दिया। खून ज्यादा बह जाने की वजह से मौके पर ही लड़की की मौत हो गई और लड़का फरार हो गया।
मार्केट में जब सभी को लड़की की हालत के बारे में पता लगा तो उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स का कहना था कि खून ज्यादा बह जाने की वजह से लड़की को बचाया नहीं जा सका। पुलिस अभी लड़के की तलाश में जुटी हुई है।
पिछले सोमवार की इस घटना ने सबको हिलाकर रख दिया है। जहां रिश्ते की शुरूआत में लोग इसे बरकरार रखने के लिए कसमें खाते हैं, एक-दूसरे से कई सारे वादे करते हैं वही एक मामूली से चिकन पीस के चलते झगड़ा और हत्या करना वाकई में हैरान कर देने वाली है।