scriptशादी से ठीक पहले मगरमच्छ ने खाया दुल्हन का हाथ, फिर दूल्हे का फैसला सुन सभी रह गए हैरान | bride decided to marry girl who lost her hand | Patrika News

शादी से ठीक पहले मगरमच्छ ने खाया दुल्हन का हाथ, फिर दूल्हे का फैसला सुन सभी रह गए हैरान

Published: May 07, 2018 05:09:26 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

हमला इतना खतरनाक था कि Zanele ने अपना दायां हाथ गंवा दिया।

croc
नई दिल्ली। दक्षिणी अफ्रीका से प्यार की एक ऐसी कहानी सामने आई, जिसने सभी की आंखें नम कर दीं। शादी से पहले घूमने-फिरने के लिए विक्टोरिया फॉल्स गए एक जोड़े ने कभी ज़िंदगी में नहीं सोचा होगा कि आने वाले कुछ ही समय में उनके साथ क्या होने वाला है। ज़म्बेज़ी नदी में नाव चलाने के दौरान Zanele Ndlovu नाम की युवती पर एक मगरमच्छ ने हमला कर दिया। हमला इतना खतरनाक था कि Zanele ने अपना दायां हाथ गंवा दिया। Zanele अपने मंगेतर Jamie Fox के साथ घूमने के लिए आई थी, जिसके साथ कुछ ही दिन बाद उनकी शादी होनी थी।
हमले में Zanele काफी बुरी तरह से घायल हो गई थी। लेकिन जैमी ने समझदारी का परिचय देते हुए उसकी पूरी मदद की और मगरमच्छ के चंगुल से छुड़ा लिया। Zanele के हाथ से काफी खून बह रहा था, जिससे उसकी जान जाने का भी खतरा बना हुआ था। लेकिन जैमी ने घबराने के बजाए दिमाग से काम लिया और Zanele को तुरंत ज़िम्बाब्वे के मेटर डाई अस्पताल ले गया। जहां डॉक्टरों ने Zanele की जान तो बचा ली, लेकिन उसे अपना दायां हाथ खो दिया। मगरमच्छ के हमले में इतनी बुरी तरह से घायल होने के बावजूद भी Zanele अपनी शादी की तारीख को आगे नहीं बढ़ाना चाहती थी।
डॉक्टरों ने भी दोनों का पूरा साथ दिया। 6 मई को दोनों ने अस्पताल में ही शादी कर ली। बता दें कि Zanele एक राष्ट्रीय टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं। दोनों की शादी के बाद जैमी की काफी वाहवाही हो रही है। जैमी ने न सिर्फ Zanele की जान बचाई बल्कि उसका हाथ कटने के बावजूद उसका साथ नहीं छोड़ा और उससे शादी कर ली। हादसे के बाद दोनों में पहले से भी ज़्यादा प्यार हो गया है। Zanele काफी खुश हैं कि ऐसी स्थिती में भी जैमी ने उनका साथ नहीं छोड़ा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो