scriptडोली से पहले उठी अर्थी, विदाई पर रोते-रोते दुल्हन हुई बेहोश, हो गई मौत | bride dies of heart attack due to crying during in sonepur | Patrika News

डोली से पहले उठी अर्थी, विदाई पर रोते-रोते दुल्हन हुई बेहोश, हो गई मौत

locationनई दिल्लीPublished: Mar 06, 2021 11:58:21 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

दुल्हन की डोली से पहले उसकी अर्थी को उठाना पड़ा।विदाई के समय दुल्हन लगातार रो रही थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी।

bride dies

bride dies

नई दिल्ली। हमारा देश परंपराओं का देश है। यहां पर जन्म से लेकर मृत्यु तक कई प्रकार की रस्में और परंपराएं निभाई जाती है। शादी को लेकर भी अपने देश में कई प्रकार की रस्में और परंपराएं निभाई जाती है। आपने देखा होगा कि जब किसी दुल्हन की विदाई होती है तो वह रो पड़ती है। उसके साथ उसके परिजन भी उदास हो जाते हैं और रोने लगते हैं। हाल ही में ओडिशा से एक अनोखा मामला सामने आया है। यहां पर दुल्हन की डोली से पहले उसकी अर्थी को उठाना पड़ा। आप सोच रहे होंगे कि ऐसा क्या हुआ कि जो खुशियों का माहौल अचानक मातम में कैसे बदल गया। दरअसल, विदाई के दौरान दुल्हन इतना रोए कि उसको दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई।

शादी का जश्न मातम में बदला
खबरों के अनुसान, यह घटना ओडिशा के सोनपुर की बताई जा रही है। यहां पर शुक्रकवार को एक शादी समारोह का जश्न अचानक मातम में तब्दील हो गया। बताया जा रहा है कि यहां जुलांडा गांव के मुरली साहू की बेटी रोजी बलांगीर जिले के टेटलगांव निवासी बिसीकेसन के साथ शादी हो रही थी। शादी की सभी रस्में अच्छे से हो गई लेकिन विदाई के समय कुछ ऐसा हुआ जिसकी किसी को उम्मीद नहीं थी।

यह भी बढ़े :— बड़ी खबर : अब कार में जरूरी होगा ये खास फीचर, 1 अप्रैल से लागू हो रहा है नया नियम

बेहोश हो कर जमीन पर गिर पड़ी
विदाई के समय दुल्हन लगातार रो रही थी। इसके बाद वह बेहोश हो गई और जमीन पर गिर पड़ी। यह नजारा देखकर परिवार के सदस्य और रिश्तेदार चौंक गए। वे सभी दुल्हन के हाथों की मालिश करके और उसके चेहरे पर पानी छिड़क कर उसे जगाने की कोशिश की। किसी कोई समझ में नहीं आ रह था कि ये क्या हो गया। जब उसको होश नहीं आया तो डूंगुरिपाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया।

रोने से दुल्हन को आया हार्ट अटैक
दुल्हन को अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन डॉक्टर उसे बचा नहीं सके। डॉक्टर ने कहा कि दिल का दौरा पड़ने के कारण उसकी मौत हो गई है। जानकारी मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिवार वालों को सौंप दिया गया। विदाई के समय दुल्हन की मौत से आसपास के इलाके में शोक लहर छाई हुई है।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yx5mb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो