scriptOMG! शादी के तीन दिन बाद ही उजड़ गइर् लड़के की दुनिया, दुल्हन की ये हरकत कर देगी हैरान | bride looted groom on third day of marriage | Patrika News

OMG! शादी के तीन दिन बाद ही उजड़ गइर् लड़के की दुनिया, दुल्हन की ये हरकत कर देगी हैरान

Published: Jul 06, 2018 03:17:14 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करने वाले कुलदीप सिंह की शादी अमृतसर की रहने वाली एक लड़की से हुई थी।

omg

OMG! शादी के तीन दिन बाद ही उजड़ गइर् लड़के की दुनिया, दुल्हन की ये हरकत कर देगी हैरान

नई दिल्ली: शादी सात जन्मों का बंधन होता है। सात फेरे लेकर दूल्हा-दुल्हन साथ जीने-मरने की कसमें खाते हैं। लेकिन, कभी-कभी ये बातें गलत भी साबित हो जाती हैं। कभी दूल्हा तो कभी दुल्हन कुछ ऐसी हरकत कर देता है, जिससे ये रिश्ता बदनाम हो जाता है। कुछ ऐसा ही मामला लुधियाना में सामने आया है, जहां एक दुल्हन ने शादी के महज तीन बाद ही ऐसी हरकत की कि दूल्हे के पैरों तले जमीन खिसक गई।
शादी के तीसरे दिन उजड़ गयी लड़के की जिंदगी


लुधियाना में एक फैक्टरी में काम करने वाले कुलदीप सिंह की शादी अमृतसर की रहने वाली एक लड़की से हुई थी। सब सामान्य चल रहा था। नई दुल्हन पति और ससुरालवालों की सेवा कर रही थी। लेकिन तीन दिन बाद उसने कुछ ऐसा किया, जिससे दूल्हे की जिंदगी बर्बाद हो गई। कुलदीप के मुताबिक, लड़की ने शादी के तीसरे दिन उसे खाना बनाकर खिलाया। इसके बाद उसका पेट खराब हो गया। इसके बाद उसने शिकंजी बनाकर दी। शिकंजी पीने के कुछ देर बाद वह बेहोश हो गया।
कमरे में बेसुध पड़ा था लड़का, गायब थी पत्नी

जानकारी के मुताबिक, अगले दिन सुबह कुलदीप सिंह के भाई व पिता ने देखा तो वह घर में बेसुध पड़ा था। उसकी पत्नी गायब थी। कुलदीप को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने बताया कि कुलदीप को कोई नशीला पदार्थ दिया गया है। अब मामले के बारे में परिवार ने थाना डाबा में शिकायत दी है। फिलहाल गायब हुई नई नवेली दुल्हन के बारे में कुछ पता नहीं चल सका है। पुलिस उसकी तलाश के प्रयास कर रही है।
पहले भी सामने आ चुके हैं लुटेरी दुल्हनों के एेसे मामले

बता दें, पहले भी एेसे लुटेरी दुल्हनों के कइर् मामले सामने आते रहे हैं। कुछ दिनों पहले उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक एेसा ही मामला सामने आया था। यहां सुहागरात के दिन ही दुल्हन दूल्हे को बेहोश कर उसके घर के ज्वेवर लूटकर फरार हो गइर् थी।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो