scriptसात फेरो से पहले दुल्हन के सामने आई दूल्हे की ऐसी सच्चाई, ऐन वक्त पर शादी से किया इनकार | Bride refuses to marry as groom before marriage | Patrika News

सात फेरो से पहले दुल्हन के सामने आई दूल्हे की ऐसी सच्चाई, ऐन वक्त पर शादी से किया इनकार

Published: Dec 04, 2020 04:19:35 pm

हुआ यूं कि लगन देने के बाद वधु पक्ष को पता चला कि दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है तो लड़की ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया…..

women_1.jpg

शादी समारोह में कई बार अजीबोगरीब घटनाएं सुनने को मिलती हैं, लेकिन आज हम आपको ऐसी घटना के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे सुनकर आपके पैरों तले से जमीन खिसक जाएगी। दरअसल, हुआ यूं कि लगन देने के बाद वधु पक्ष को पता चला कि दूल्हे के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है तो लड़की ने ऐन वक्त पर शादी से इनकार कर दिया।

भूलकर भी किसी को दान ना करें ये 2 चीजें, वरना हो जाएंगे एक झटके में कंगाल

 

women01_2.jpg

इतना ही नहीं लड़की ने पुलिस को तहरीर देकर लगन समारोह में खर्च हुए पैसे लौटाने की मांग की है। इस बीच पता चला है कि हरगेंद्र सिंह के खिलाफ छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के न्यू राजेंद्र नगर थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज है।

अगर आपके पास है 1 रुपए का ये सिक्का तो घर बैठे कमा सकते हैं 25 लाख रुपए

कहा जा रहा है कि 27 नवंबर को छत्तीसगढ़ पुलिस हरगेंद्र सिंह की गिरफ्तारी के लिए आई थी। युवती ने युवक शादी से इनकार कर दिया। साथ ही तिलक में खर्च हुए पैसे वापस करने की मांग की है। जानकारी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के कौशांबी के कोतवाली क्षेत्र के सादिकपुर सेमराह गांव निवासी कोमल सिंह यादव ने सोमवार को अपनी भतीजी प्रीती सिंह के साथ कोतवाली पहुंचकर दूल्हे के खिलाफ पुलिस को तहरीर सौंपी।

अनोखी परंपरा: यहां शादी के दिन दूल्हा रहता है घर पर कैद, बहन जाकर दुल्हन के साथ लेती है सात फेरे

कोमल का कहना है कि उसके भाई बनवारी लाल की कई साल पहले मौत हो चुकी है और उन्होंने अपनी भतीजी प्रीती का पालन—पोषण किया। उन्होंने अपने रिश्तेदारों के कहने पर ही प्रीती की शादी हरगेंद्र सिंह पुत्र इंद्रजीत सिंह के साथ तय की थी। 26 नवंबर को लगन समारोह हुआ। लगन के दौरान करीब 22 लाख रुपए की राशि खर्च हुई।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो