scriptडिलीवरी के महज 10 दिन पहले महिला को चला प्रेगनेंसी का पता, 11वें दिन पैदा हुई बच्ची | Britain woman gave birth to baby girl, was unaware with her pregnancy | Patrika News

डिलीवरी के महज 10 दिन पहले महिला को चला प्रेगनेंसी का पता, 11वें दिन पैदा हुई बच्ची

locationनई दिल्लीPublished: Jan 16, 2021 07:31:26 pm

Submitted by:

Soma Roy

Unique Case : ब्रिटेन की है अनोखी घटना, टेस्ट में सारे रिपोर्ट्स थे नाॅर्मल
कोरोना संक्रमण के चलते अस्पताल में भर्ती थी महिला, डाॅक्टर भी नहीं जान सके सच्चाई

pregnant1.png
नई दिल्ली। मां बनना हर औरत का सपना होता है। नौ महीने बच्चे को अपनी कोख में रखकर उसे जन्म देने का एहसास अपने आप में बिल्कुल अलग होता है। इस दौरान महिला के शरीर में होने वाले बदलाव उसे मातृत्व का एहसास दिलाते हैं, लेकिन ब्रिटेन के के ब्रिस्टल शहर में रहने वाले एक कपल के लिए पैरेंट्स बनना किसी सरप्राइज से कम नहीं था। दरअसल महिला 9 महीने से ज्यादाा वक्त से अपनी प्रेगनेंसी से बेखबर थीं। उन्हें अपनी डिलीवरी से महज 10 दिन पहले अपने प्रेगनेंट होने के बारे में पता चला और 11वें दिन उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया।
ये अनोखी घटना ब्रिटेन के रहने वाले कपल सेम हिक और जोए के साथ घटित हुई है। बताया जाता है कि महिला कोरोना संक्रमण के चलते पिछले साल नवंबर में अस्पताल में भर्ती रहीं। उनकी सारी टेस्टिंग भी हुई, लेकिन रिपोर्ट नेगेटिव थी। उनके पेट के आकार में भी कोई खास बदलाव नहीं था। लिहाजा डॉक्टरए नर्स या खुद महिला को यह पता नहीं चल सका कि वो प्रेगनेंट है। 1 जनवरी को सेम हिक अपने पति के साथ टीवी देख रही थीं। तभी उनके पति ने महिला के पेट में बच्चे द्वारा किक मारने को महसूस किया। उन्होंने अपनी पत्नी से इस बात का जिक्र किया मगर सेम हिक ने इसे नजरअंदाज कर दिया। इसके बावजूद जब उनके पति ने ज्यादा जोर दिया तो उन्होंने टेस्ट करवाया।
टेस्ट में पता चला कि सेम 9 महीने तीन हफ्ते की प्रेगनेंट थीं। उनकी डिलीवरी प्री-मैच्योर हो चुकी है। ऐसे में वो किसी भी समय बच्चे को जन्म दे सकती हैं। ये बात जानकर कपल को विश्वास नहीं हुआ। प्रेगनेंसी की सच्चाई का पता चलने के 11वें दिन महिला ने एक बच्ची को जन्म दिया। इससे कपल बेहद खुश हैं। उन्होंने अपनी बेटी का नाम जूलिया रखा है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो