scriptमरने से पहले इस दादी ने रखी ये इच्छा, पुलिस ने कर दी पूरी | british women arrested as a dying wish after being | Patrika News
अजब गजब

मरने से पहले इस दादी ने रखी ये इच्छा, पुलिस ने कर दी पूरी

दादी की उम्र 93 साल है
दादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर हो गई वायरल
लोग मामले को जानकर बेहद हैरान हैं

नई दिल्लीJun 27, 2019 / 03:13 pm

Prakash Chand Joshi

women

मरने से पहले इस दादी ने रखी ये इच्छा, पुलिस ने कर दी पूरी

नई दिल्ली: जब भी कोई जुर्म करता है तो पुलिस उसको गिरफ्तार करके सजा दिलवाती है। लेकिन सोचिए कि अगर किसी ने कोई जुर्म ही न किया हो और फिर भी पुलिस उसे पकड़ ले, फिर क्या होगा। दरअसल, ऐसा हुआ एक 93 साल की बुजुर्ग महिला ( women ) के साथ जिन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। लेकिन उन्होंने कोई जुर्म नहीं किया था। अब आप सोच रहे होंगे कि फिर क्यों गिरफ्तार कर लिया। चलिए आपको पूरा मामला समझाते हैं।

 

https://twitter.com/gmpolice?ref_src=twsrc%5Etfw

क्या है पूरा मामला

हुआ कुछ यूं कि ब्रिटेन ( Britain ) की रहने वाली 93 साल की महिला चाहती थी कि उन्हें मरने से पहले एक बार पुलिस जरुर पकड़े। उनकी ये इच्छा पूरी करने के लिए पुलिस ने उन्हें पकड़ा। ये मामला सोशल मीडिया ( social media ) पर काफी वायरल ( viral ) हो रहा है। हर कोई मामले को जानकर हैरान भी है। वहीं ट्विटर पर Pam Smith नाम के यूजर ने ये बताया कि उनकी दादी को पुलिस ने अरेस्ट किया। साथ ही इसके लिए उन्होंने पुलिस का शुक्रिया भी किया। दादी का नाम Josie है और उनकी उम्र 93 साल है। हालांकि, दादी की तबीयत खराब रहती है। लेकिन वो अपनी लाइफ में एक बार अरेस्ट होना चाहती हैं। शुक्रिया उनकी विश पूरी करने के लिए।

https://twitter.com/rennisaint1/status/1143756699565563904?ref_src=twsrc%5Etfw
https://twitter.com/DAAMpodcast/status/1143890198570258432?ref_src=twsrc%5Etfw

लोग हो गए कंफ्यूज

इसके बाद तो दादी की तस्वीरें आग की तरह सोशल मीडिया पर फैलने लगी। वहीं लोगों ने भी ट्विटर ( Twitter ) पर प्रतिक्रियाएं दी। एक यूजर ने लिखा ‘मैं पूरी तरह कंफ्यूज हूं।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा ‘ये क्या है।’ वहीं इस ट्वीट को अब तक 20 हजार से ज्याद लोग लाइक और 4 हजार से ज्यादा लोग रीट्वीट कर चुके हैं। लेकिन लोग इस मामले को जानकर पूरी तरह हैरान है। लोग हैरान हो भी क्यों न क्योंकि इस तरह की इच्छा कौन ही रखता है।

Home / Ajab Gajab / मरने से पहले इस दादी ने रखी ये इच्छा, पुलिस ने कर दी पूरी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो