scriptभूरे रंग के ‘दैत्य केकड़े’ में इंसानों की हड्डियां तोड़ने का है दम, देखते ही निकलेंगी चीखें | brown crab has power to break humans bones | Patrika News

भूरे रंग के ‘दैत्य केकड़े’ में इंसानों की हड्डियां तोड़ने का है दम, देखते ही निकलेंगी चीखें

locationनई दिल्लीPublished: Apr 04, 2020 07:15:44 am

Submitted by:

Soma Roy

Coconut Crab : दैत्य केकड़ों को कोकोनट क्रैब के नाम से भी जाना जाता है, क्योंकि ये नारियल के खोल को आसानी से तोड़ सकते हैं
कोकोनट क्रैब सड़ी-गली चीजें खाते हैं, इनमें 3300 न्यूटन बल के बराबर ताकत होती है

Coconut Crab

नई दिल्ली। दुनिया में कितने अजीबो-गरीब जीव हैं, जिनकी कल्पना तक हम नहीं कर सकते हैं। ऐसा ही एक प्राणी है ‘दैत्य केकडा’। वैसे तो सामान्य केकड़े का नाम सुनते ही रोंगटे खड़े हो जाते हैं। ऐसे में इस भूरे रंग के नुकीले काटे वाले केकड़ों को देख पक्का आपके होश उड़ जाएंगे। ये दैत्य केकड़ा इतना ताकतवर होता है कि ये इंसानों की हड्डियों तक को आसानी से तोड़ सकता है। इतना ही नहीं ये पेड़ पर नारियल को गिराने और उसे मिनटों में तोड़ने का भी एक्सपर्ट होता है।

यह भी पढ़ें

अमेरिका ने कोरोना की वैक्सीन बनाने का किया दावा, चूहों पर किया सफल परीक्षण

इसकी इन्हीं खूबियों के चलते इसे ‘कोकोनट क्रैब’ भी कहा जाता है। जानकारों के मुताबिक इस केकड़े में नुकीला कांटा काफी मजबूत होता है। यह नारियल के बाहरी कवच को भी आसानी से तोड़ सकता है। इनके अंदर 3300 न्यूटन बल की ताकत होती है। समय के साथ केकड़े का रंग बदलता जाता है। युवावस्था में ये भूरे रंग के होते हैं और इनके पैरों पर काली धारियां होती हैं। जबकि व्यस्क होने पर ये हल्के बैंगनी या गहरे बैंगनी रंग के हो जाते हैं। हालांकि कुछ केकड़े भूरे रंग के भी रह जाते हैं।

यह भी पढ़ें

केरल के छात्रों ने बनाया कम खर्च में इमरजेंसी वेंटिलेटर, हाथ में उठाकर भी कर सकते हैं मूवमेंट

‘कोकोनट क्रैब’ सड़ी-गली चीजों को खाकर अपना गुजारा करते हैं। ये दूसरे केकड़ों के कवच तक को खा लेते हैं। इनके अंदर सूंघने की क्षमता काफी तेज होती है। इसी वजह से ये अक्सर रात के अंधेरे में खाने की तलाश में बाहर निकलते हैं। इन्हें चोर केकड़ा भी कहा जाता है, क्योंकि ये अक्सर गंदे बर्तन या अन्य सामानों को चुपके से उठाकर ले जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो