अजब गजब

बुलगारिया में सजता है अनोखा बाजा़र, यहां पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी पसंद की दुल्हन

बुलगारिया में हर साल सजता है दुल्हन बाज़ार
मनपसंद पार्टनर चुनने लगता है बाज़ार

Jan 13, 2020 / 10:56 am

Piyush Jayjan

Bulgaria’s Bride Market

नई दिल्ली। किसी भी जरूरत की चीज को खरीदने के लिए आपको बाज़ार ( Market ) का रूख करना पड़ता है। बाज़ार से अक्सर हम सभी कपड़ा, राशन जैसी उपयोगी चीजें खरीदते है। लेकिन क्या कभी आप ने ऐसा सुना है की बाजार में दुल्हन भी बेचीं जाती है। इस खबर को सुनकर चौंकिए मत, ये बिल्कुल सच है।

यह खबर सुनकर आप थोड़े हैरान तो जरूर हुए होंगे लेकिन सच में एक ऐसा बाजार है जहां पर लोग अपनी मनपसंद दुल्हन को खरीदने के लिए आते है। इसलिए यह अनोखा बाज़ार पूरी दुनिया के लिए चर्चा का विषय बना रहता है। आखिर क्यों लगता है यह दुल्हन बाजार ( Bride Market ) और इसके पीछे क्या राज है। इसी बारे में आपको बताते है।

8 लोगों ने जमकर खाया खाना, रेस्टोरेंट ने लगाया 44 लाख का चूना

एक अंग्रेजी अखबार की खबर के अनुसार बुल्गारिया ( Bulgaria ) में एक ऐसी जगह है जहां के बाजार में आप को भले ही जरूरत का समाना नही मिले लेकिन अगर आप अपने लिए एक खुबसुरत दुल्हन ( Bride ) तलाश रहे है तो यहां ढूंढने से आपको दुल्हन जरूर मिल जाएगी।

यह अपनी किस्म का इकलौता और अनोखा बाजार बुलगारिया ( Bulgaria ) के स्टारा जागोर नामक जगह पर लगाया जाता है। इस बाज़ार में लड़कियां ( Girls ) अच्छे से सज संवरकर अपने परिवार ( Family ) के साथ आ जाती है, वहीं उन्हें खरीदने के उनके दुल्हे भी यहां आतें है और अपनी पसंद को दुल्हन को ले जातें हैं।

यह बाजार साल में 3 बार लगता है। इसमें हर उम्र की लड़की-लड़के और बुजुर्ग भी यहां अपने मनपसंद पार्टनर ( Partner ) की तलाश में आतें है। इस दौरान सभी लोग यहां अपनी पसंद की लड़की से बात करते हैं और पसंद आने पर उन्हें अपना पार्टनर चुन लेते है।

एक शख्स को पॉपकॉर्न खाना पड़ा भारी, ओपन हार्ट सर्जरी के बाद बची जान

इस बाज़ार ( Market ) को लगाने के पीछे का असल मकसद यहीं होता है कि जो लोग अपनी बेटी की शादी करने में असमर्थ है उनके यह बाजार एक विकल्प मुहैया करा सकें। इसलिए बुलगारिया ( Bulgaria ) का यह अनूठा बाज़ार अपनी इस खासियत के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है।

 

Home / Ajab Gajab / बुलगारिया में सजता है अनोखा बाजा़र, यहां पैसे देकर खरीद सकते हैं अपनी पसंद की दुल्हन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.