script

इस तिजोरी में बंद है 46 लाख किलो सोना, सुरक्षा के इंतजाम जान रह जाएंगे दंग

Published: Sep 19, 2018 05:29:01 pm

Submitted by:

Arijita Sen

इसमें 22 टन के दरवाजे लगे हुए हैं और इन दरवाजों को कोड से लॉक किया गया है।

Bullion Depository in United states

इस तिजोरी में बंद है 46 लाख किलो सोना, सुरक्षा के इंतजाम जान रह जाएंगे दंग

नई दिल्ली। हम जानते हैं कि दुनिया का सबसे शक्तिशाली देश अमरीका है और अमरीका के पास अथाह सोना है। बता दें कि, अमरीका के इस ऑफिशियल गोल्ड रिजर्व का एक बड़ा भाग केंटुकी के फोर्ट नॉक्स जो कि एक आर्मी पोस्ट है, के पास स्थित बुलियन डिपॉजिटरी में रखा हुआ है।

Bullion <a  href=
depository in United states” src=”https://new-img.patrika.com/upload/2018/09/19/254_3436685-m.jpg”>

इस सोने की मात्रा करीब 4600 टन है। ये आर्मी पोस्ट 109,000 एकड़ में फैली हुई है। इसकी छत बम प्रुफ है और इसके अंदर रखा गोल्ड वॉल्ट मोटी ग्रेनाइट की दीवारों से घिरी है और तो और ये बिल्डिंग मल्टीपल अलार्म वाली फेंसिंग से घिरी है और इसकी 24 घंटे एक हेलीकॉप्टर से इसकी निगरानी की जाती है।

Bullion Depository in United states

इसमें 22 टन के दरवाजे लगे हुए है और इन दरवाजों को कोड से लॉक किया गया है।इन सारी खूबियों के चलते ये दुनिया की सबसे सुरक्षित इमारतों में से एक है। ऐसे में किसी भी बाहरीआदमी का इस बिल्डिंग में प्रवेश कर पाना नामुमकिन है। सुरक्षा की दृष्टि से अव्वल होने के कारण इस बिल्डिंग में कई सारे देश अपनी संपत्तियों को रख चुके हैं जैसे कि यूरोपियन नेशन के गोल्ड रिजर्व, मैग्ना कार्टा, यूके का क्राउन ज्वेलर्स और अमेरिकी संविधान को यहां सुरक्षित रखा गया है।

Bullion Depository in United states

इस बिल्डिंग का कंस्ट्रक्शन साल 1936 में अमरीका ट्रेजरी डिपार्टमेंट ने किया था। अमरीका ट्रेजरी डिपार्टमेंट को ये जमीन अमेरिकी मिलिट्री ने ट्रांसफर किया था। साल 1988 में अमेरिका के ऐतिहासिक स्थानों की राष्ट्रीय सूची में इसे शामिल कर लिया गया।

Bullion Depository in United states

बता दें साल 1936 में इस बिल्डिंग को बनाने के दौरान करीब 5.6 अमरिकी डॉलर यानि कि इंडियन करेंसी के मुताबिक साढ़े तीन करोड़ का खर्च आया था। किसी भी महंगे चीज़ को हम काफी संभाल कर रखते हैं और अब जब यहां 4600 टन सोना रखा हुआ है तो उस स्थान की ऐसी सुरक्षा का होना काफी लाजिमी है।

Bullion Depository in United states
सुरक्षा की तमाम व्यवस्थाओं से लैस इस जगह में इंसान तो दूर परिंदो के घुसने पर भी सख्त नजर रखी जाती है।

ट्रेंडिंग वीडियो