scriptलड़की के बारे में ये बात जानकार भी लड़के ने की शादी, फिर मिला जिंदगी भर का दर्द | cancer patient woman dies after 18 hours of marriage | Patrika News

लड़की के बारे में ये बात जानकार भी लड़के ने की शादी, फिर मिला जिंदगी भर का दर्द

Published: Jun 12, 2018 11:11:26 am

Submitted by:

Priya Singh

हीथर बेड पर थी और उनके आॅक्सीजन लगा था। शादी के लिए हीथर को दुल्हन की तरह सजाया गया।

omg

लड़की के बारे में ये बात जानकार भी लड़के ने की शादी, फिर मिला जिंदगी भर का दर्द

नई दिल्ली: डेविड और हीथर एक दूसरे से बेपनह प्यार करते थे। दोनों ने शादी का फैसला लिया था, लेकिन एक दिन पता चला कि हीथर को कैंसर है। यही नहीं कैंसर की वजह से वह जल्द ही मौत के मुंह में जाने वाली है। इसके बाद जो हुआ हो वाकई में हैरान कर देने वाला है। ये किस्सा सुनने के बाद हर कोई ये कह रहा है कि प्यार हो तो ऐसा।
कैंसर की बात पता चलने के बाद भी नहीं बदला शादी का फैसला

अब आप सोच रहे होंगे कि जब डेविड को ये पता चल गया तो उसने हीथर से शादी करने के लिए मना कर दिया होगा। तो हम बता दें कि ऐसा बिल्कुल नहीं हुआ, बल्कि डेविड ने हीथर की बीमारी को जानने के बाद भी उससे शादी का फैसला बरकरार रखा।
हॉस्पिटल में हुई दोनों की शादी

जब दोनों कि शादी हुई तो हीथर हॉस्पिटल में एडमिट थीं। ये तय किया गया कि दोनों की शादी हॉस्पिटल में ही होगी। इसलिए हॉस्पिटल में ही सभी इंतेजाम किए गए। हीथर बेड पर थी और उनके आॅक्सीजन लगा था। शादी के लिए हीथर को दुल्हन की तरह सजाया गया।
शादी के 18 घंटे बाद दुल्हन ने छोड़ दी दुनिया

खुशी—खुशी दोनों की शादी करवाई गई। इसके बाद वही हुआ, जिसका सभी को लगभग अंदाजा था। शादी के करीब 18 घंटे बाद हीथर की सांसे उखड़ने लगीं और उन्होंने अंतिम सांस ली। हीथर, डेविड को हमेशा के लिए छोड़कर जा चुकी थीं।

दुल्हन की सजाकर हुई अंतिम विदाई
बता दें, इस शादी को लेकर सभी खुश थे। हालांकि, ये भी सभी जानते थे कि हीथर कुछ देर बाद मर जाएंगी। बहरहाल, प्यार तो प्यार ही होता है। मौत के बाद हीथर को दुल्हन की तरह ही सजा कर अंतिम विदाई दी गई। डेविड आैर हीथर की ये शादी काफी चर्चा में रही थी।

ट्रेंडिंग वीडियो