scriptबच्चों के लिए सबसे खतरनाक सांप से भिड़ गई बिल्ली, हो गई ऐसी हालत | Cat caught with the most dangerous snake for children | Patrika News

बच्चों के लिए सबसे खतरनाक सांप से भिड़ गई बिल्ली, हो गई ऐसी हालत

locationनई दिल्लीPublished: Feb 16, 2021 10:19:27 am

Submitted by:

Shaitan Prajapat

मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इंसान हो या जानवर मां अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है। जानवर निस्वार्थ अपने बच्चों से प्यार करते है।

Cat and snake

Cat and snake

नई दिल्ली। ऐसा कहा जाता है कि इस दुनिया में मां से बढ़कर दूसरा कोई भी नहीं है। मां अपने बच्चों के लिए किसी भी हद तक जा सकती है। इंसान हो या जानवर मां अपने बच्चों से बहुत प्यार करती है। इंसानों को तो अपनी संतान से प्यार के पीछे स्वार्थ छिपा होता है। लेकिन जानवर निस्वार्थ अपने बच्चों से प्यार करते है। हाल ही में एक ऐसा ही मामला सामने आया है। ऑस्ट्रेलिया में अपने बच्चों को बचाने के लिए बिल्ली सबसे खतरनाक सांप से भीड़ गई है। अपने बच्चों की खातिर अपनी जान की कुर्बानी दे दी।

ईस्टर्न ब्राउन सांप से भिड़ गई बिल्ली
दरअसल, ये घटना ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड शहर में हुई है। यहां पर दुनिया के दूसरे सबसे विषैले सांप ईस्टर्न ब्राउन से अपने बच्चों को बचाने के लिए आर्थर नाम की एक बिल्ली ने अपनी जान दे दी। एक रिपोर्ट के अनुसार, दो बच्चे अपने घर के पीछे गार्डन में खेल रहे थे। तभी वहां पर एक ईस्टन ब्राउन नाम का सांप आ गया। अपने बच्चों के लिए इस बिल्ली ने पूरी ताकत के साथ सांप से लोहा लिया। वह अपने बच्चों को तो बचाने में कामयाब हो गई।

यह भी पढ़े :— दुर्लभ प्रजाति की बिल्ली, एक आंख नीली और दूसरी पीली, कीमत जानकर चौंक जाएंगे

दोनों के बीच हुई भयंकर मुठभेड
आर्थर को अपने बच्चों को बचाने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ा। दोनों बीच भंयकर मुठभेड़ हुई, जिसमें ईस्टर्न ब्राउन ने आर्थर को काट भी लिया था। इस सांप का विष इतना खतरनाक था कि आर्थर कुछ समय के लिए जमीन पर गिर गया। कुछ समय बाद ही वो उठ खड़ा हुआ। हालांकि अगले दिन तक आर्थर के शरीर में इस सांप का जहर फैल चुका था। गंभीर हालात में उसे अस्पताल लेकर गए। लेकिन उसको बचाया नहीं जा सकता। अपने बच्चों के लिए एक मां ने खुद का बलिदान दे दिया।

बेहद आक्रमक और गुस्से वाला होता है ईस्टर्न ब्राउन सांप
नेशनल ज्योग्राफिक के मुताबिक, ईस्टर्न ब्राउन सांप दूसरों के मुकाबले काफी खतरनाक होता है। ऑस्ट्रेलिया में सबसे ज्यादा लोगों की जान ये सांप ही लेता है। ऐसा कहा जाता है कि यह सांप बेहद आक्रामक और तेज रफ्तार वाला हो। इन्हें काफी जल्दी गुस्सा आता है। ईस्टर्न ब्राउन सांप ऑस्ट्रेलिया के सबसे विषैले सांपो में शुमार हैं। पूरी दुनिया में ये सबसे विषैले सांपो में दूसरे स्थान पर हैं।

https://www.dailymotion.com/embed/video/x7yx5mb
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो