script

महिला की कोख से जन्मा ऐसा अजीबो-गरीब बच्चा, भगवान का चमत्कार मान पूजा करने लगा पूरा गांव

Published: Sep 17, 2018 10:35:03 am

Submitted by:

Sunil Chaurasia

लोग बेशक इस बच्चे को कुदरत का चमत्कार बता रहे हों, लेकिन यह एक गंभीर स्थिति है।

kid

महिला की कोख से जन्मा ऐसा अजीबो-गरीब बच्चा, भगवान का चमत्कार मान पूजा करने लगा पूरा गांव

नई दिल्ली। एक गर्भवती महिला इसी उम्मीद में दुनिया का सबसे कठोर दर्द सहती है क्योंकि उसे पता होता है कि वह मां बनने वाली है। किसी भी महिला के लिए मां बनने का सुख शायद इस दुनिया में सबसे बड़े सुख में सबसे ऊपर होता है। लेकिन ज़रा सोचिए, अगर कोई महिला अपनी कोख से एक असाधारण बच्चे को जन्म दे तो उस पर क्या बीतेगी? हालांकि आज हम जिस बच्चे की बात कर रहे हैं, उसे बाकि लोग तो भगवान का चमत्कार मान रहे हैं, लेकिन उसके अपने परिजन काफी हैरान और परेशान हैं। मां की कोख से जन्म लेते ही यह बच्चा पूरे देश में तो नहीं, लेकिन अपने गांव और आस-पास के इलाकों में एक स्टार की तरह फेमस हो गया है।
ये पूरा मामला उत्तर प्रदेश के गोरखपुर का है, सहजनवां थाना क्षेत्र में इस बच्चे का जन्म हुआ है। बच्चे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जमा हो रही है और वे सभी इस बच्चे को भगवान का चमत्कार बता रहे हैं। इतना ही नहीं, गांव और आस-पास के लोग बच्चे को चमत्कार मान उसकी पूजा भी कर रहे हैं। बता दें कि इस बच्चे ने चार पैर और दो प्राइवेट पार्ट के साथ जन्म लिया है। लोग बेशक इस बच्चे को कुदरत का चमत्कार बता रहे हों, लेकिन यह एक गंभीर स्थिति है। यही वजह है कि बच्चे को बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
बच्चे के पिता भूलन निषाद मजदूरी करते हैं। परिवार चलाने के लिए उनके पास कोई दूसरा उपाय नहीं है। बच्चे को जन्म देने वाली भूलन की पत्नी रम्भा भी बच्चे को लेकर काफी बेचैन हैं। भूलन अपनी पत्नी के साथ हरपुर बुदहट थाना क्षेत्र के जिगिना गांव में रहते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रम्भा को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई थी। दर्द से कराह रही रम्भा को भूलन पास के ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। बीते शनिवार को रम्भा ने इस चमत्कारी बच्चे को जन्म दिया, जिसके चार पैर और दो प्राइवेट पार्ट हैं। रम्भा की कोख से जन्मे बच्चे के बारे में पता चलते ही गांव और आस-पास के लोग अस्पताल में बच्चे को देखने के लिए इकट्ठा हो गए।

ट्रेंडिंग वीडियो