scriptपुराने सिक्कों ने खोला 2000 साल पुराने मकबरे का राज, दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी की मौत से जुड़े हैं तार | Cleopatra Tomb Found By Archaeologist After 2000 Years With Old Coins | Patrika News

पुराने सिक्कों ने खोला 2000 साल पुराने मकबरे का राज, दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी की मौत से जुड़े हैं तार

Published: Jul 20, 2020 11:36:10 am

Submitted by:

Soma Roy

Cleopatra Tomb Found : 365 एडी में आए भयानक भूकंप में क्लियोपेट्रा का मकबरा ध्वस्त हो गया था
क्लियोपेट्रा को दुनिया की सबसे खूबसूरत रानी के तौर पर जाना जाता था

coin1.jpg

Cleopatra Tomb Found

नई दिल्ली। पिरामिडों के लिए मशहूर मिस्र वहां की सबसे खूबसूरत रानी के लिए भी जाना जाता है। क्लियोपेट्रा (Cleopatra) को दुनिया की सबसे हसीन रानियों में से एक माना जाता है। मगर उनकी मौत समेत कई राज इतिहास के पन्नों में ही उलझकर रह गए। इसी बीच पुरातत्व विभाग (Archaeologist) को एक बड़ी कामयाबी मिली है। दरअसल उन्हें कुछ पुराने सिक्के मिले हैं। जिनके आधार पर उन्होंने 2000 साल पुराने क्लियोपेट्रा के मकबरे (Tomb Found) को खोज निकालने का दावा किया है। साथ ही मिस्र की महारानी से जुड़े अन्य रहस्यों की गुत्थी को सुलझाने की भी उम्मीद जताई है।
जानकारों के मुताबिक मिस्र (Egypt) में 365 एडी में आए भयानक भूकंप में क्लियोपेट्रा का मकबरा ध्वस्त हो गया था। मगर ऑर्कियोलॉजिस्ट कैथलीन मार्टिनेज ने दावा किया कि उन्हें एलेक्जेंड्रिया शहर से करीब 30 मील यानी 48 किलोमीटर दूर कुछ सबूत मिले हैं। इससे क्लियोपेट्रा के मकबरे की सटीक जानकारी मिलती है। कैथलीन ने बताया कि ये मकबरा टैपोसिरिस मैग्ना मंदिर के पास है। यहां आइसिस देवी की पूजा होती थी। कैथलीन ने मंदिर के पास खुदाई की तो उन्हें पुराने 200 शाही सिक्के मिले, जिस पर क्लियोपेट्रा का चेहरा बना हुआ था। इससे पता चलता है कि यहां रानी का राज था।
कैथलीन की बात की पुष्टि इजिप्टोलॉजिस्ट डॉ. ग्लेन गॉडेन्हो ने भी की। उनका कहना है कि सिक्के पुरानी चीजों के प्रमाणित करने में सक्षम होते हैं। सिक्के के एक तरफ क्लियोपेट्रा की शक्ल बनी है, दूसरी तरफ ग्रीक भाषा में क्लियोपेट्रा का नाम खुदा है। मिस्र में पहले मंदिरों के पुजारी राजा या रानी की तरफ से जब पूजा करते थे, तब वह देवी आइसिस को राजा-रानी की शक्ल वाले सिक्के चढ़ाते थे। आर्कियोलॉजिस्ट इस इन सिक्कों की मदद से क्लियोपेट्रा की वास्तविक शक्ल को बनाने की कोशिश कर रहे हैं। जिससे उन्हें सटीक तस्वीर मिल सके और समझ सकें कि वाकई में क्लियोपेट्रा कितनी खूबसूरत थीं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो