scriptघास-फूस छोड़कर ये गाय खाती है चिकन, लोग हैं हैरान | Cow eats chicken in maharashtra | Patrika News

घास-फूस छोड़कर ये गाय खाती है चिकन, लोग हैं हैरान

locationनई दिल्लीPublished: Mar 27, 2019 11:47:54 am

Submitted by:

Priya Singh

गाय के मुर्गी खाने की खबर हो रही वायरल
लोगों को नहीं हो रहा अपनी आंखों पर यकीन
वैज्ञानिक ने दिया ये तर्क

Cow eats chicken in maharashtra

घास-फूस छोड़कर ये गाय खाती है चिकन, लोग हैं हैरान

नई दिल्ली। गाय किस स्वभाव की जानवर है इस बारे में आज हम बात नहीं करेंगे। गाय को आपने घास-फूस खाते देखा होगा। बढ़ते प्रदूषण के कारण वे सड़कों पर पॉलीथिन भी खाती नज़र आ जाती हैं। लेकिन हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वायरल खबर ने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। जैसा की आप जानते हैं कि हमारे देश में गाय का मांस खाने पर अक्सर विवाद होते रहते हैं। ऐसे में अगर लोगों को पता चलेगा कि गाय ही मांसाहारी होती है तो लोगों की प्रतिक्रिया क्या होगी। हाल की में वायरल हो रही एक खबर के अनुसार, एक गाय चिकन खाती हुई नज़र आ रही है।

यह भी पढ़ें- घी से धोया जाता है माता वरदायिनी का यह मंदिर, मान्यता है कि पूरी होती है लोगों की हर मनोकामना

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, महाराष्ट्र के बुलढाणा जिले में टाकरखेड गांव के लोगों ने एक पालतू गाय को दो बार मुर्गी खाते हुए देखा है। यह पालतू गाय इसी गांव के किसान बारस लोणाग्रे की है। गाय के इस शौक से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है।

यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों की एक गलती से आज तक धधक रही है यहां की धरती, खुल गया है नरक का दरवाज़ा

जो इस गाय के चिकन खाने की बात सुन रहा है उसे अपने कानों पर यकीन नहीं हो रहा। लोग इस खबर के वायरल होने के बाद सोच में पड़ गए हैं कि आखिर एक गाय मांसाहारी कैसे हो सकती है। वैज्ञानिकों की मानें तो अमूमन ऐसा होता नहीं है, लेकिन जब जानवर में शरीर में मिनरल और कैल्शियम की कमी हो जाती है तो वह ऐसा कुछ कर जाते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो