script

जब मालिक ने खोला अपने नए घर का दरवाजा फूट-फूटकर लगा रोने, कारण जान आप हैरान रह जाएंगे

Published: Jun 07, 2019 04:59:41 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

नए घर में होना था शिफ्ट
एक आंटी को दी थी जिम्मेदारी
मामला सबको हैरान कर रहा है

cow

जब मालिक ने खोला अपने नए घर का दरवाजा फूट-फूटकर लगा रोने, कारण जान आप हैरान रह जाएंगे

नई दिल्ली: इंसान कमाता इसलिए है कि वो अपना पेट भर सके और अपने रहने के लिए एक घर बना सके। लेकिन सोचिए कि अगर किसी ने नया घर बनाया और अपने घर में शिफ्ट होने से पहले ही उस घर पर गाय अपनी नजर जमा दे। ज्यादा मत सोचिए जनाब। दरअसल, एक फैमिली अपने नए घर में शिफ्ट होने वाली थी। लेकिन उससे पहले ही वहां गांव ने गोबर करके पूरा कमरा गंदा कर दिया। चलिए आपको पूरा मामले से रूबरु करवाते हैं।

 

cow

किसने किया ये सब

सोशल मीडिया ( social media ) पर एक यूजर ने एक फोटो शेयर की जिसमें एक गाय ने पूरे कमरे में गोबर कर दिया है। हालांकि, इस यूजर ने अपना अकाउंट डिलीट कर दिया। रिपोर्ट के मुताबिक, इस शख्स ने जब दरवाजा खोला तो वो सामने का नजारा देखकर देखता ही रह गया। उसने देखा कि घर गोबर से भरा हुआ था। जमीन नहीं दिख रही थी और अगर दिख रहा था तो सिर्फ गाय का गोबर। बताया जा रहा है कि ये परिवार वॉशिंगटन ( Washington ) में रहता था और यहां से ये परिवार मोंटाना शिफ्ट होने के लिए आया था। उनके नए घर का ये हाल एक गाय ने किया था।

cow

निकल पड़े आंसू

इस परिवार ने अपने घर की जिम्मेदारी एक आंटी को सौंपी थी। वहीं अपने घर की ये हालत देखकर ऑनर आंटी के घर गया और वहां जाकर फूट-फूटकर रोने लगा। सबसे हैरान करने वाली बात ये रही कि ये पता नहीं चल पाया कि आखिर गाय ( cow ) घर के अंदर घूसी तो घूसी कैसे। बताया जा रहा है कि घर के आसपास हरी-भरी घास थी। ऐसे में गाय यहां आती और घास खाकर घर में गोबर करके चली जाती थी। मिली जानकारी के मुताबिक, गाय लगभग 1 महीने तक घर में रोज आती रही।

ट्रेंडिंग वीडियो