scriptइस कीड़े को छूने भर से हो जाती है इंसान की मौत, अगर आपके घर में भी दिखे तो हो जाएं सावधान! | creepy worm new guinea flatworm | Patrika News

इस कीड़े को छूने भर से हो जाती है इंसान की मौत, अगर आपके घर में भी दिखे तो हो जाएं सावधान!

locationनई दिल्लीPublished: Dec 07, 2018 10:33:38 am

Submitted by:

Priya Singh

एक कीड़े के बारे में हाल ही में पता चला है जिसे छूने से इंसान की मौत हो जाती है। इस कीड़े को बेहद खतरनाक बताया जा रहा है।

creepy worm new guinea flatworm

इस कीड़े को छूने भर से हो जाती है इंसान की मौत, अगर आपके घर में भी दिखे तो हो जाएं सावधान!

नई दिल्ली। घर में कीड़े-मकोड़े होना यानी बीमारियों का घर। ये घर में इतनी गंदगी और बीमारियां फैलाते हैं कि इनकी गंदगी इंसान को बीमार करने के लिए काफी है। घर में आमतौर पर कीड़ों से हमारा सामना हो ही जाता है। ऐसे कीड़े हमारे शरीर को नुकसान पहुंचाते हैं। लेकिन एक कीड़े के बारे में हाल ही में पता चला है जिसे छूने भर से इंसान की मौत हो जाती है। इस कीड़े को बेहद खतरनाक बताया जा रहा है। लोगों का मानना है कि यह सिर्फ अफवाह मात्र है। यूएस के साउथ फ्लोरिडा में मिले इस कीड़े का नाम न्यू गुनिया फ्लैटवॉर्म बताया जा रहा है।

घर में अकेली दादी देख रही थी TV, तभी आ गया हार्ट अटैक, 7 साल के मासूम ने ऐसे बचाई जान

कुछ शोधकर्ताओं की मानें तो यह कीड़ा दुनिया के 100 सबसे खतरनाक जीव में से एक है। माना जा रहा है यह कीड़ा न केवल इंसान की शरीर को हानि पहुंचा सकता है, बल्कि पेड़-पौधे को भी बर्बाद कर सकता है। बता दें कि, इस कीड़े की खोज को लेकर अलग अलग पक्ष हैं। कुछ का मानना है कि इसकी खोज पिछले साल मई 2016 में हुई थी, जबकि कुछ का कहना है कि सितंबर 2015 में इसे खोजा गया है। एक गमले में मिले इस कीड़े को लेकर शोधकर्ताओं का कहना है कि डायरेक्टली इस कीड़ा को छूना इंसान के लिए घातक है। शोधकर्ताओं की मानें तो इससे इन्फेक्शन काफी तेजी से फैलता है जो इंसानों को बीमार कर देता है। यह खबर कितनी सच है और कितनी झूठ इसका पुख्ता सबूत नहीं मिल सका है। लेकिन फिर भी इस कीड़े को लेकर हिदायत बरतनी चाहिए।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो