खुले में घूम रहा था 12 फीट लंबा मगरमच्छ, पकड़ने की कोशिश में लगे रहे लोग और फिर ये हुआ..
- यह वाकया गुजरात के वडोदरा का है
- यहां नहर के पास से मगरमच्छ को पकड़ा गया
- जिसे पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी

नई दिल्ली। गुजरात के वडोदरा जिले के रावल गांव की एक नहर से 12 फीट लंबे मगरमच्छ को पकड़ा गया। वन अधिकारी के मुताबिक मगरमच्छ को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। नहर के पास करीब इस मगरमच्छ को सुबह दस बजे के आसपास देखा गया। जिसकी सूचना वन अधिकारियों को दी गई।
वन अधिकारी के मुताबिक मगरमच्छ को नहर से बाहर निकालने में तकरीबन 4 घंटे का समय लगा। मगरमच्छ को पकड़ने के बाद उसे सुरक्षित पास के ही एक तालाब में छोड़ दिया गया। इस इलाके में मगरमच्छ को बचाने की यह तीसरी घटना सामने आई है। यहां पास में ही मगरमच्छ का बसेरा है।
इसलिए आएं दिन यहां से इस तरह के वाकये सामने आते रहते हैं। इसका वीडियो भी रिकॉर्ड किया गया जिसे कई सोशल मीडिया पेज पर साझा भी किया गया। जैसे ही सोशल मीडिया पर इसे देखा गया वहां लोगों ने फिर इसे जमकर साझा किया।

खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 7 हजार से ज्यादा लोग देख चुके हैं। वीडियो में साफ दिख रहा है कि कुछ लोग खुले खेत में बैठे मगरमच्छ को पकड़ने की जुगत में लगे हुए हैं। वन अधिकारी के मुताबिक, मगरमच्छ को नहर से बाहर निकालने में 4 घंटे का समय लग गया।
जब काफी जद्होजह्द के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया गया तो उसे सुरक्षित पास के ही एक तालाब में छोड़ दिया गया, जो पहले से ही ढेर सारे मगरमच्छों का घर है। इससे पहले भी यहां इस तरह के कई वाकये हुए है जब जंगली जानवर इस इलाके में घुस गए हैं।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi