अजब गजब

यहां तेल में नहाने के लिए लोग लगाते हैं लाइन, ज्यादा देर तक नहाने वालों का होता है ये हाल

इस हेल्थ सेंटर में लोगों का इलाज क्रूड ऑयल से किया जाता है। इस सेंटर में मुख्य रूप से स्किन की बीमारियों के अलावा आर्थराइटिस और नसों के रोगों को दूर करने का इलाज किया जाता है।

नई दिल्लीFeb 18, 2019 / 12:47 pm

Priya Singh

यहां तेल में नहाने के लिए लोग लगाते हैं लाइन, ज्यादा देर तक नहाने वालों का होता है ये हाल

नई दिल्ली। कई बार घर के नुस्खे ही हमें कई स्वस्थ सबंधी परेशानियों से निजात दिला देते हैं। लेकिन ज्यादा तबियत ख़राब होने पर हमें डॉक्टर के पास जाना ज़रूरी हो जाता है। टेक्नोलॉजी, फैक्ट्स और प्रमाण के बावजूद कुछ जगह के लोग आज भी अंधविश्वास कर टोटकों से बीमारी ठीक करने पर विश्वास करते हैं। इसी तरह ईरान के पास बसे एक छोटे से देश अजरबैजान में इलाज करने का एक अनोखा तरीका इस्तेमाल किया जाता है। अजरबैजान के शहर नाफतलान में एक अनोखा हेल्थ सेंटर है। इस हेल्थ सेंटर में लोगों का इलाज क्रूड ऑयल से किया जाता है। इस सेंटर में मुख्य रूप से स्किन की बीमारियों के अलावा आर्थराइटिस और नसों के रोगों को दूर करने का इलाज किया जाता है। बता दें अजरबैजान दुनिया में तेल का निर्यात करने वाले प्रमुख देशों में से एक है। यहां के लोगों का कहना है कि ऐसा करने के पीछे एक कहानी प्रचलित है। किंवदंती है कि छठीं शताब्दी में कुछ व्यापारी यहां आए हुए थे। उन व्यापारियों का कारवां ऊंटों पर बैठकर जा रहा था। इसमें से एक व्यापारी का ऊंट बीमार पड़ गया। इसके बाद उस ऊंट को कीचड़ की झील में छोड़ व्यापारी वहां से चले गए।

जब व्यापारियों का काफिला उस रास्ते से वापस गुज़रा तो उन्हें ऊंट एकदम स्वस्थ दिखा। असल में जिसे वे कीचड़ से भरा तालाब समझ में रहे थे वह तेल से भरा था। इस घटना के बाद कई लोगों ने उस तालाब में नहाकर अपनी तबियत के ठीक हो जाने की बात कही। तभी से इस देश में क्रूड ऑयल को दवा के तौर पर इस्तेमाल करना शुरू हुआ। माना जाता है कि तेल में अनेक प्रकार के केमिकल होने से अगर अधिक समय तक नहाया जाए तो शरीर पर इसका बुरा प्रभाव पड़ता है। इस तेल में ज्यादा देर तक नहाने पर मौत भी हो सकती है। हेल्थ सेंटर के मुताबिक इस बाथ का 10 दिन का कोर्स होता है। दिन में 10 मिनट से ज्यादा किसी भी मरीज को क्रूड ऑयल में नहाने नहीं दिया जाता और हर प्रकार की सावधानी बरती जाती है।

Home / Ajab Gajab / यहां तेल में नहाने के लिए लोग लगाते हैं लाइन, ज्यादा देर तक नहाने वालों का होता है ये हाल

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.