scriptपैरों के तले दबी थी एक रहस्यमयी दुनिया, सालों पहले खो चुके इस राज का ऐसे हुआ पर्दाफाश | crypt of kom el shoqafa found by a donkey in 1900 | Patrika News
अजब गजब

पैरों के तले दबी थी एक रहस्यमयी दुनिया, सालों पहले खो चुके इस राज का ऐसे हुआ पर्दाफाश

बेहद अद्भुत था भीतर का दृश्य
आंखों पर यकीन कर पाना था मुश्किल

Mar 07, 2019 / 12:58 pm

Arijita Sen

kom el shoqafa

पैरों के तले दबी थी एक रहस्यमयी दुनिया, सालों पहले खो चुके इस राज का ऐसे हुआ पर्दाफाश

नई दिल्ली। हमारी दुनिया रहस्यमयी चीजों से भरी है। समय समय पर कई तरह की सभ्यताओं का यहां विकास हुआ। वक्त के साथ साथ ये ढल भी गईं इसके बाद किसी और संस्कृति का विकास हुआ एवं उसका भी दिन समाप्त हुआ। इस तरह की कई चीजें लोगों के सामने आई हैं जब पुरानी इमारतों, कंकालों के अवशेष हमें मिले हैं। हालांकि शायद आज भी कई ऐसी बातें हैं जिनका पर्दाफाश अभी हुआ जाना बाकी है। आज हम आपको उस रहस्यमयी दुनिया के बारे में बताने जा रहे हैं जिसका खुलासा साल 1900 में एक गधे के वजह से हुई।

kom el shoqafa

मिस्त्र के एलेक्जेंड्रिया में एक ऐसे ही रहस्य का पर्दाफाश जब एक बेजुबान के जरिए हुई तो लोग हैरान रह गए। इस घटना के बारे में स्थानीय लोगों का कहना है कि एक दिन रास्ते में चलने के दौरान एक ‘गधा’ अचानक गड्ढे में गिर गया।

kom el shoqafa

उसे बाहर निकालने के लिए उसके मालिक ने गड्ढे को खोदना शुरू कर दिया।अचानक उन्हें इस बीच गड्ढे में एक बड़ा सा छेद दिखाई दिया। गधे के मालिक ने उस छेद पर कई बार प्रहार कर उसे बड़ा किया तो अंदर उन्हें कुछ ऐसा नजारा दिखा जिससे उनके होश उड़ गए।

kom el shoqafa

दरअसल, अंदर एक विशाल मकबरा था जिसका नाम कोम एल शोकाफा था। हमेशा के लिए खो चुके इस मकबरे की खोज एक सामान्य गधे के मालिक ने की। बात पुरातत्वविदों तक पहुंची तो उन्होंने इसका परीक्षण शुरू कर दिया। पता चला कि दूसरी शताब्दी में निर्मित यह मकबरा ग्रीको-रोमन दौर का सबसे बड़ा कब्रिस्तान रहा था।

kom el shoqafa

पुरातत्वविदों ने यह भी कहा कि यहां पहले सिर्फ एक ही परिवार के लोगों को शवों को दफनाया जाता था, लेकिन बाद में इस परंपरा में परिवर्तन के चलते दूसरे लोगों के भी शवों को दफनाया जाने लगा।

kom el shoqafa

हैरान कर देने वाली बात तो यह है कि यहां दफनाए गए कई शव आज भी सुरक्षित हालत में हैं।

Home / Ajab Gajab / पैरों के तले दबी थी एक रहस्यमयी दुनिया, सालों पहले खो चुके इस राज का ऐसे हुआ पर्दाफाश

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो