scriptOMG! मौत के दस दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर घरवालों ने किया एेसा | Dead woman gives birth to baby after 10 days she died | Patrika News

OMG! मौत के दस दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर घरवालों ने किया एेसा

Published: Jul 14, 2018 12:44:52 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

अक्सर हमारे आसपास कुछ ऐसा होता है जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है।

omg

OMG! मौत के दस दिन बाद महिला ने दिया बच्चे को जन्म, फिर घरवालों ने किया एेसा

नई दिल्लीः अक्सर हमारे आसपास कुछ ऐसा होता है जिसपर यकीन करना मुश्किल होता है। हर इंसान के जीवन में कुछ ऐसी चीजें होती हैं जो चमत्कार से कम नहीं होती। ऐसी ही एक घटना दक्षिण अफ्रीका के म्थ्यासी गांव में हुइर्। यहां मरने के करीब दस दिनों बाद तक एक महिला की बॉडी को हॉस्पिटल में रखा गया था। लेकिन, जब अंतिम संस्कार के लिए उसका ताबूत खोला तो उसमें बच्चा देख लोग हैरान रह गए। इस घटना ने लोगों के होश उड़ा दिए थे। लोग यकीन नहीं कर पा रहे थे आखिर ये कैसे हो गया।
क्या है पूरा मामला ?

बता दें, मामला काफी पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया पर लोग इस खबर को शेयर कर रहे हैं। दरअसल, ये मामला अपने आप में ही अजीबोगरीब है। जानकारी के मुताबिक, महिला 33 साल की थी और 9 महीने की गर्भवती थी। महिला का नाम नॉमवेलिसो नॉमासोन्तो म्दोयी था। महिला की बीमारी की वजह से अचानक मौत हो गई। महिला के शव को जब अंतिम संस्कार के लिए ले जाया जा रहा था तो लोग हैरान गए गए।
ताबूत खोलते ही उड़े लोगों के होश

जैसे ही लोगों ने ताबूत खोला तो चौंक गए। लोगों ने देखा कि 10 दिन पहले मरी महिला ने ताबूत में ही बच्चे को जन्म दे दिया है। हालांकि, कोई भी डर की वजह से उसे उठाने की जहमत नहीं कर उठा रहा था। इसके बाद सभी परिवारवालों ने आपस में बातचीत की। फिर इस
महिला को बच्चे के साथ किया दफन

इसके बाद लोगों ने महिला और उसके बच्चे को एक बड़े ताबूत में रखकर ही दफना दिया। बताया जाता है कि महिला के घरवाले काफी दहशत में थे। वह इस घटना से काफी घबराए हुए थे। हालांकि, जानकारों का कहना है कि ये संभव है। मौत के बाद भी महिला के पेट में गैस बनी हुई हो सकती है, जिसके दबाव में बच्चा बाहर निकल आया होगा।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो