scriptऐसी सर्जरी करवाने गया था शख्स, डॉक्टरों ने जैसे ही सूई लगाई छटपटाते हुई मौत | diamond merchant Laniado died during the penis enlargement surgery | Patrika News

ऐसी सर्जरी करवाने गया था शख्स, डॉक्टरों ने जैसे ही सूई लगाई छटपटाते हुई मौत

Published: Mar 08, 2019 01:15:43 pm

Submitted by:

Arijita Sen

डॉक्टरों ने बचाने का बहुत प्रयास किया
अचानक हार्ट अटैक आने से चली गई जान

Ehud Arye Laniado

ऐसी सर्जरी करवाने गया था शख्स, डॉक्टरों ने जैसे ही सूई लगाई छटपटाते हुई मौत

नई दिल्ली। भगवान हर किसी को सबकुछ नहीं देता है। इसलिए हमें कभी किसी बात की शिकायत नहीं करनी चाहिए खासकर रंग-रूप को लेकर। इंसान की जिंदगी में उसका व्यक्तित्व, उसका मन महत्व रखता है न कि शारीरिक कद-काठी। हालांकि खुद को खूबसूरत बनाने की चाह में इंसान आजकल तरह-तरह की सर्जरी की मदद ले रहा है। इनके कई सारे साइड इफेक्ट्स भी होते हैं, यहां तक कि कई बार जान भी जा सकती है।

Operation theatre

यहूद अराइये लानियादो बेल्जियम के एक मशहूर हीरा व्यवसायी हैं। करोड़ों की सम्पत्ति के मालिक और चर्चित शख्सियत होने के बावजूद लानियादो खुश नहीं थे। उन्हें अपने शारीरिक बनावट से हमेशा शिकायत रहती थी। इस बीच लानियादो अपने गुप्तांग की लंबाई बढ़ाने के बारे में सोच रहे थे। 65 वर्षीय लानियादो अपनी इसी ख्वाहिश को पूरा करने के लिए फ्रांस पहुंचे।

Injection

फ्रांस के एक निजी अस्पताल में वह इस ऑपरेशन के लिए गए। सूत्रों के मुताबिक, गुप्तांग में सूई लगाने के बाद ही उनकी तबीयत बिगड़ने लगी। उन्हें सांस लेने में दिक्कत आने लगी। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उन्हें बचाने की तमाम कोशिशें की, लेकिन बात नहीं बनी। इस तरह ऑपरेशन थिएटर में ही दिल का दौरा पड़ने की वजह से उनकी जान चली गई।

Ehud Arye Laniado

बेल्जियम के एकवॉर्प शहर में स्थित उनकी डायमंड कंपनी ओमेगा डायमंड्स की ओर से इस बात का खुलासा किया गया है। यहूद अराइये लानियादो के एक दोस्त का उनके बारे में यह कहना है कि अपने शरीर के प्रति वह हमेशा सचेत रहते थे। मशहूर करोड़पति व्यवसायी के निधन से सभी हैरत में हैं। वाकई में इससे एक बात तो साफ है कि कुदरत से छेड़छाड़ न करने में ही भलाई है, वर्ना लेने के देने पड़ सकते हैं।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो