scriptइस जंगल की मिट्टी से निकल रहे हैं हीरे-जवाहरात, सच्चार्इ जानकर रह जाएंगे हैरान | Diamonds and other precious gemstones found in this forest | Patrika News

इस जंगल की मिट्टी से निकल रहे हैं हीरे-जवाहरात, सच्चार्इ जानकर रह जाएंगे हैरान

locationमंदसौरPublished: Sep 09, 2016 07:09:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

श्रीलंका के एक जंगल की मिट्टी में हीरे-जवाहरात मिल रहें हैं। ये बात आपको हैरान कर सकती है। लेकिन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 200 किमी दूर राग्गला नाम के एक छोटे से जंगल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है।

श्रीलंका के एक जंगल की मिट्टी में हीरे-जवाहरात मिल रहें हैं। ये बात आपको हैरान कर सकती है। लेकिन श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 200 किमी दूर राग्गला नाम के एक छोटे से जंगल में कुछ ऐसा ही देखने को मिला है। 
ये जंगल वर्तमान में चाय के खूबसूरत बागानों से सजा हुआ है। इस बारे में श्रीलंकाई सरकार के बहुत से दस्तावेज भी गवाही देते हैं। इस जंगल के पास में लोगों की छोटी-छोटी बस्तियां हैं और इस इलाके में बाहर के किसी भी व्यक्ति की एंट्री पर भी बैन लगा हुआ है यानी यहां पर बाहर का कोई भी व्यक्ति नहीं जा सकता है। 

लोगों का मानना है कि इस जगह पर कभी रावण का महल हुआ करता था और इसलिए इस जगह से लोगों को काफी पुराने समय के बने हुए हीरे-जवाहरात और आभूषण मिल रहें हैं। बताया जा रहा है कि इस जंगल में आज भी रावण से जुड़े बहुत से रहस्य जिंदा हैं। 

रावण के राज लंका में एक लंबा अरसा हो चला है। इस दौरान उसके बहुत से महल और बहुत सी बनाई दुर्लभ कृतियां बनवाई थी, जो आज जमींदोज हो चुकी हैं। फिर भी कहा तो यही जाता है कि रावण का महल सोने का था और उसके पास काफी दौलत थी। माना जा रहा है कि अब उसी सोने के कुछ भाग यहां के स्थानीय निवासियों को मिल रहे हैं।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो