scriptरहस्यों से भरी है ये जगह साल में जा सकते हैं सिर्फ एक बार, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह | do you know mystery of eynhallow island | Patrika News

रहस्यों से भरी है ये जगह साल में जा सकते हैं सिर्फ एक बार, सामने आई ये चौंकाने वाली वजह

locationनई दिल्लीPublished: Oct 19, 2019 04:31:41 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

हजारों साल पहले यहां रहा करते थे लोग

scottland

नई दिल्ली: दुनिया में कई ऐसी जगह हैं, जो रहस्यों से भरी हुई हैं। लेकिन इन रहस्यों की गुत्थी सुलझ जाए ये जरूरी नहीं है। ऐसे ही कई रहस्यमयी आईलैंड दुनिया में मौजूद हैं। यहां कई ऐसी चीजें होती हैं, जिन्हें सुनने मात्र से हैरानी होती है देखना तो बहुत दूर की बात है। इसी कड़ी में हम आपको स्कॉटलैंड के एक रहस्यमयी आइलैंड के बारे में बताने जा रहे हैं।

land1.png

दरअसल, स्कॉटलैंड में एक द्वीप यानि आइलैंड है जिसका नाम ‘आइनहैलो द्वीप’ है। ये द्वीप दिल के आकार का है और अपनी खूबसूरती से हर किसी को अपनी ओर खींचता है, लेकिन यहां साल में महज एक दिन ही जाने की इजाजत है। मतलब आप साल के 365 दिनों में से 364 दिन यहां नहीं जा सकते। ये द्वीप काफी छोटा है। इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इसे मैप में ढूंढना भी बेहद ही मुश्किल है। वहीं इस द्वीप को लेकर कई रहस्यमयी कहानियां भी प्रचलित हैं। पौरणिक कथाओं के अनुसार, ये द्वीप भूत-प्रेतों का है।

land2.png

इनके मुताबिक, यहां बुरी आत्माओं का साया है। कोई भी व्यक्ति अगर इस द्वीप पर जाने की कोशिश करता है तो ये ये बुरी आत्माएं इस द्वीप को हवा में गायब कर देती हैं। कहा तो यहां तक जाता है कि इस द्वीप पर जलपरियां रहती हैं, जो कि गर्मी के मौसम में ही पानी से बाहर आती हैं। स्कॉटलैंड के हाइलैंड्स विश्वविद्यालय के प्रोफेसर डेन ली की मानें तो यहां हजारों साल पहले लोग रहते थे, लेकिन साल 1851 में यहां प्लेग की बीमारी फैलने के कारण यहां रह रह लोगों ने इस द्वीप को छोड़ दिया और कहीं और चले गए। वहीं इस द्वीप के बारे में कोई जानकारी जैसे ये कब बना आदि जानकारी किसी के पास नहीं है। लेकिन इन बातों में कितना दम है ये कह पाना थोड़ा मुश्किल है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो