scriptइस सवाल का जान लीजिए जवाब, दोस्तों से शर्त जीतकर मालामाल बन सकते हैं आप | Do you know what is the national sweet of India | Patrika News

इस सवाल का जान लीजिए जवाब, दोस्तों से शर्त जीतकर मालामाल बन सकते हैं आप

Published: Jan 16, 2019 02:30:27 pm

Submitted by:

Arijita Sen

अब मिठाई के संदर्भ में क्या आप ये बात बता सकते हैं कि देश की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है?

 राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है?

इस सवाल का जान लीजिए जवाब, दोस्तों से शर्त जीतकर मालामाल बन सकते हैं आप

नई दिल्ली। भारत हमारा देश है और अपने देश के विषय में हर छोटी-बड़ी बातों की जानकारी का होना बहुत जरूरी है। देश के बारे में सबसे कॉमन सवाल तो ये हैं कि देश की राजधानी क्या है? राष्ट्रीय फूल, राष्ट्रीय पशु, फल, पक्षी क्या है, इस बारे में जानकारी हमें स्कूल में ही मिल जाती है।

Rasgulla

बचपन में मिली इस जानकारी के बावजूद कुछ लोग ऐसे होते हैं जिनसे इन सवालों के जवाब देते नहीं बनता। एक ऐसा ही सवाल आज हम आपसे करने जा रहे हैं और देखने वाली बात तो यह है कि कितने लोगों को इसके जवाब के बारे में पता है।

School

यह तो हम जानते हैं कि देश के विभिन्न प्रान्तों में अलग अलग तरह के पकवान और मिठाईयां बनती हैं। रसगुल्ला, काजू कतली, चमचम, गुजिया, मोतीचूर के लड्डू ऐसी कई मिठाईयां हैं जिसे खाना लोग पसंद करते हैं। अब मिठाई के संदर्भ में क्या आप ये बात बता सकते हैं कि देश की राष्ट्रीय मिठाई कौन सी है?

Kaju katli

इस सवाल को पढ़ते ही आपके दिमाग में मिठाईयों के कई नाम जरूर आ रहे होंगे। कोई गुलाब जामून सोच रहा होगा तो किसी के मन में लड्डुओं की तस्वीर आ रही होगी। कोई छेने की जलेबी को जवाब समझ रहा होगा तो किसी का ध्यान रसगुल्ले पर ही अटका होगा, लेकिन ये सभी जवाब गलत है।

Confusion

आपको बता दें कि देश की राष्ट्रीय मिठाई जलेबी है। यह उत्तर भारत, पाकिस्तान व मध्यपूर्व का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है।करारे इस मिठाई की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। इस बीच भारत के साथ साथ बांग्लादेश, पाकिस्तान, ईरान के साथ तमाम अरब मुल्कों में भी यह खूब मशहूर है।

Jalebi

लोगों का मानना है कि जलेबी मूल रूप से अरबी शब्द है और इसका असली नाम है जलाबिया। भारतीय मूल पर जोर देने वाले इसे ‘जल-वल्लिका’ के नाम से भी बुलाते हैं।

Jalebi

रस से परिपूर्ण होने की वजह से इसे यह नाम मिला और फिर धीरे धीरे इसका नाम बदलकर जलेबी हो गया।

Jalebi

महाराष्ट्र में इसे जिलबी और बंगाल में इसे जिलपी के नाम से बुलाया जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो