scriptइस शख्स के पेट में उठने लगा था तेज दर्द, डॉक्टर के पास गया तो सामने आया चौंकाने वाला ये सच | doctor remove toothbrush from man intestine in china | Patrika News

इस शख्स के पेट में उठने लगा था तेज दर्द, डॉक्टर के पास गया तो सामने आया चौंकाने वाला ये सच

locationनई दिल्लीPublished: Aug 15, 2019 12:25:24 pm

Submitted by:

Prakash Chand Joshi

चीन का है मामला
ये मामला लोगों को बेहद हैरान कर रहा है

pain in stomach

नई दिल्ली: आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में इंसान कब बीमार हो जाए कुछ कहा नहीं जा सकता। ये बीमारियां इंसान को चारों तरफ से घेर लेती हैं। लेकिन क्या आपने कभी ये सुना या देखा है कि बिना किसी बीमारी के किसी शख्स के पेट में दर्द होने लगे। शायद नहीं लेकिन एक ऐसा चौकाने वाला मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

क्या है मामला

ये घटना चीन ( China ) के शेनझेन की है। जहां ली सरनेम के व्यक्ति के पेट में तेज दर्द हो रहा था। ऐसे में वो तुरंत डॉक्टर ( Doctor ) के पास दिखाने के लिए गया। जहां उसे सीटी स्कैन के लिए भेज दिया गया। लेकिन जब डॉक्टर ने सीटी स्कैन की रिपोर्ट देखी तो वो हैरान रह गए। डॉक्टर ने देखा की ली के पेट में एक टूथब्रश है। टूथब्रश छोटी आंत में था। हालांकि, उन्होंने एंडोस्कोपी के जरिए उस टूथब्रश को मरीज के पेट से बाहर निकाल दिया। लेकिन ये बात डॉक्टर को हैरान कर रही थी कि आखिर ये टूथब्रश पेट के अंदर गया कैसे?

 

pain in stomach

ऐसे गया था पेट के अंदर

डॉक्टर ने जब इस बारे में ली से पूछा तो उसने बताया कि 20 साल पहले उसने जेल में खुदकुशी के इरादे से टूथब्रश को निगल लिया था, लेकिन वो उस वक्त बच गया था। ली के मुताबिक, वो ड्रग्स के सेवन से HIV से प्रभावित हो गया था। ऐसे में उसने खुदकुशी करने के लिए टूथब्रश निगल लिया, लेकिन उससे कुछ हुआ नहीं। उसने बाकी की सजा पूरी की। साथ ही ली ने बताया कि जेल में उसने ड्रग्स लेना बंद कर दिया। फिर HIV का इलाज शुरू हुआ और वो अब पूरी तरह से HIV मुक्त हो गया, जिसके बाद उसे जेल से छोड़ दिया गया।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो