scriptएक दिन अचानक बहरा हो गया शख्स, कान की जांच में सामने आई ऐसी चीज.. पैरों तले खिसक गई जमीन | doctor removes 22 ep covers from patient ear | Patrika News
अजब गजब

एक दिन अचानक बहरा हो गया शख्स, कान की जांच में सामने आई ऐसी चीज.. पैरों तले खिसक गई जमीन

वीडियो शेयर करने के साथ ही डॉक्टर ने इस पूरे मामले के बारे में कुछ जानकारी भी दी।

Jul 03, 2018 / 12:30 pm

Sunil Chaurasia

ep

एक दिन अचानक बहरा हो गया शख्स, कान की जांच में सामने आई ऐसी चीज.. पैरों तले खिसक गई जमीन

नई दिल्ली। ब्रिटेन के लीसेस्टर से बेहद ही हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां के एक डॉक्टर ने ऐसा वीडियो शेयर किया है, जिसे देखने के बाद अच्छे-अच्छों के पसीने छूट जाएंगे। वीडियो शेयर करने वाला डॉक्टर मुख्य रूप से कान का स्पेशलिस्ट है। अभी हाल ही में इस कान के स्पेशलिस्ट डॉक्टर के पास एक दुर्लभ केस आया था, जिसे अब तक का ऐसा पहला केस होने का दावा किया जा रहा है।
वीडियो शेयर करने के साथ ही डॉक्टर ने इस पूरे मामले के बारे में कुछ जानकारी भी दी। डॉक्टर ने बताया कि उनके पास एक मरीज आया था, जिसके कान से उन्होंने एक-दो नहीं बल्कि पूरे 22 ईपी (ईयरफोन) के ऊपर लगे होने वाले कवर बाहर निकाले। डॉक्टर ने बताया कि उनके पास आए मरीज को कान से कम सुनाई देता था, जिसकी वजह से वह हियरिंग एड की मदद लेता था। लेकिन कई बार उसके हियरिंग एड के ईपी पर लगा कवर उसके कान के अंदर ही रह जाता था।
लेकिन चौंकाने वाली बात ये है कि शख्स को इस बारे में कोई जानकारी ही नहीं थी कि उसके कान में ईपी के कई सारे कवर इकट्ठे होते जा रहे हैं। शख्स इस गलतफहमी में रह रहा था कि ढीले होने की वजह से ईपी के कवर गिर जा रहे हैं। फिर एक समय वो भी आया जब शख्स के कान ने काम करना बिल्कुल ही बंद कर दिया था। अब वह उस कान से थोड़ा भी नहीं सुन पा रहा था।
शख्स ने इस गंभीर स्थिति को भांपते हुए डॉक्टर से जांच कराने का निर्णय लिया। कान के इलाज के लिए डॉक्टर के पास पहुंचे मरीज ने जब अपनी समस्या बताई तो डॉक्टर ने कान के अंदर का जायज़ा लेने के लिए कैमरे की मदद ली। मरीज के कान के अंदर का दृश्य देखते ही डॉक्टर के हाथ-पांव फूल गए। शख्स का इलाज करने वाले डॉक्टर ने दावा करते हुए कहा कि यह अभी तक का ऐसा पहला मामला है।
ep

Home / Ajab Gajab / एक दिन अचानक बहरा हो गया शख्स, कान की जांच में सामने आई ऐसी चीज.. पैरों तले खिसक गई जमीन

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो