script30 साल से महिला की रीढ़ की हड्डी में फंसी थी ये चीज, एक्स—रे देख डॉक्टर्स भी हैरान | doctor shocked found needles in woman spine | Patrika News

30 साल से महिला की रीढ़ की हड्डी में फंसी थी ये चीज, एक्स—रे देख डॉक्टर्स भी हैरान

Published: Dec 16, 2018 04:43:36 pm

Submitted by:

Vinay Saxena

कनाडा की राजधानी टोरंटो में रहने वाली एक कोरियाई महिला के साथ बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है।

omg

30 साल से महिला की रीढ़ की हड्डी में फंसी थी ये चीज, एक्स—रे देख डॉक्टर्स भी हैरान

नई दिल्ली: कनाडा की राजधानी टोरंटो में रहने वाली एक कोरियाई महिला के साथ बेहद हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान जब डॉक्टर ने उसका एक्स—रे किया तो उसकी रीढ़ की हड्डी और पैरों के ऊपरी हिस्से के बीच छोटा अजीब चीज देखकर हैरान रह गए।
क्या है पूरा मामला?

महिला की उम्र 94 साल थी। वह अपने घर के बाथरूम में फिसलकर गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। महिला के कमर में दर्द की शिकायत थी, जिसके बाद डॉक्टरों ने जांच के लिए एक्स—रे किया। रिपोर्ट देखने के बाद डॉक्टर हैरान रह गए, क्योंकि एक्स-रे रिपोर्ट में रीढ़ की हड्डी और पैर के ऊपरी हिस्से के जोड़ पर डॉक्टर्स को एक अजीब चीज दिखाई दी। यह चीज सुई की तरह थी।
30 साल पहले हुआ था ऐसा

डॉक्टर्स ने महिला के परिजनों से बात की तो पता चला कि करीब 30 साल पहले महिला अपनी कमर दर्द के इलाज के लिए एक कोरियाई एक्यूपंक्चर क्लिनिक गई थी। वहां इलाज के दौरान दर्द से छुटकारा दिलाने के लिए महिला की बॉडी में कुछ सोने की सुईयां छोड़ दी गई थीं। बहरहाल, महिला को अबतक कोई दिक्कत नहीं हुई थी इसलिए डॉक्टर ने उसका कोई इलाज नहीं किया।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो