अजब गजब

10 दिन से लगातार नाक से बह रहा था खून, जांच के बाद सामने आई ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

उस शख्स की नाक से लगातार 10 दिनों तक खून बहता जा रहा था।

Jun 07, 2018 / 10:22 am

Sunil Chaurasia

10 दिन से लगातार नाक से बह रहा था खून, जांच के बाद सामने आई ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

बीजिंग। दक्षिण चीन से एक बेहद ही हैरान कर देने वाली खबर आई है। जिस पर यकीन करना काफी मुश्किल हो सकता है। जोंक के बारे में तो हम सभी ने सुना होगा। आमतौर पर जोंक भैंस के शरीर पर लगे हुए दिखते हैं, जो खून चूसते रहते हैं। बचपन में तो ये हमें ये भी बताया जाता था कि जोंक इंसानों की जान भी ले सकता है। लेकिन चीन से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे पढ़ने के बाद आपका दिमाग भन्ना जाएगा।
चीन में एक 51 वर्षीय व्यक्ति की नाक में एक जोंक घुस गया था, और उस शख्स को इस बारे में भनक भी नहीं लगी। जिसके बाद उस शख्स की नाक से लगातार 10 दिनों तक खून बहता जा रहा था। लगातार कई दिनों तक खून बहने का सिलसिला जारी रहा, मामले की गंभीरता को देखते हुए शख्स दक्षिण चीन में स्थित Beihai People’s hospital पहुंचा। जहां उनकी नाक की जांच नाक, कान और गले के एक्सपर्ट डॉ. लियू ने किया।
डॉ. लियू ने शख्स को शांति बनाए रखने को कहा और नाक के दाहिने नॉस्ट्रिल में औजार डाल दिए। इसके बाद डॉक्टर ने नाक से एक ऐसी चीज़ बाहर निकाली जिसे देखने के बाद शख्स के होश उड़ गए। डॉक्टर ने शख्स की नाक से एक ज़िंदा जोंक बाहर निकाला, जो पिछले 2 हफ्तों से अंदर ही था। डॉ. लियू ने बताया कि नाक से खून बहने की शिकायत लेकर आया मरीज यूनान प्रांत का रहने वाला था।
शख्स के पत्नी ने बताया कि उन्होंने पहले ही शख्स की नाक में कुछ अजीब सा देखा था। महिला ने बताया कि जोंक पहले तो शख्स के दाहिने नॉस्ट्रिल में था और फिर वो अचानक गायब हो गया, जिसके बाद वह बाएं नॉस्ट्रिल में दिख रहा था। हालांकि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी कि नाक में घुसी चीज़ आखिर क्या है। डॉक्टर ने बताया कि जोंक शख्स के नाक में कैसे घुसा इस बारे में कुछ साफ पता नहीं चल पाया है, लेकिन ऐसा हो सकता है कि तैराकी के दौरान वह नाक के अंदर प्रवेश कर गया हो।

Home / Ajab Gajab / 10 दिन से लगातार नाक से बह रहा था खून, जांच के बाद सामने आई ऐसी चीज़ कि पैरों तले खिसक गई ज़मीन

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.