scriptयहां डॉग्स का रंग हो रहा है नीला, इस नदी में छिपा है राज | Dogs get blue colour in Mumbai | Patrika News

यहां डॉग्स का रंग हो रहा है नीला, इस नदी में छिपा है राज

locationजयपुरPublished: Aug 17, 2017 12:41:00 pm

इन दिनों मुंबई में नीले रंग के डॉग्स काफी चर्चा में हैं। नवी मुंबई में डॉग्स के नीले होने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है

Blue dogs

Blue dogs

 मुंबई। आपने सफेद, ब्राउन और ब्लैक रंग के डॉग तो खूब देखे होंगे, लेकिन क्या आपने कभी नीले रंग का डॉग देखा है। इन दिनों मुंबई में नीले रंग के डॉग्स काफी चर्चा में हैं। नवी मुंबई में डॉग्स के नीले होने की घटना ने सभी को हैरान कर दिया है। यहां गली-गली में नीले रंग के डॉग्स टहल रहे हैं। हर कोई यह जानना चाहता है कि आखिर इन डॉग्स का यह रंग कैसे हुआ। मामला महाराष्ट्र पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड तक पहुंच गया है। यहां की स्थानीय एनीमल प्रोटेक्शन सेल ने इसकी शिकायत दर्ज करवा दी है।
नवी मुंबई के तलोजा इलाके में कसादी नदी डॉग्स के इस रंग के लिए जिम्मेदार है। इस नदी का पानी पूरी तरह दूषित हो चुका है। इस इलाके में हजारों फार्मास्यूटिकल, फूड और इंजीनियरिंग फैक्ट्रीज हैं। इन फैक्ट्रियों से निकला जहरीला पानी नदी में मिलता है। इसके चलते यह नदी दूषित हो गई है। ऐसे में जब कोई जानवरी इस पानी में जाता है, तो उसके शरीर का रंग नीला पड़ जाता है। खबरों की मानें तो इस इलाके के कुछ डॉग्स इस नदी में आए थे। इसके चलते उनके शरीर का रंग नीला पड़ गया। कुछ लोगों ने इन डॉग्स की तस्वीरें खींचकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दीं, अब यह वायरल हो गई हैं।
महाराष्ट्र प्रदूषण बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा – कसादी नदी के पानी में टॉक्सिंस की मात्रा अधिक पाई गई है। इसमें मौजूद क्लोराइड पेड़-पौधों व जीव-जंतुओं के लिए काफी नुकसानदायक है। यही वजह है इस पानी के संपर्क में आते ही डॉग्स का रंग भी नीला पड़ गया। यह तस्वीरें बेशक लोग मस्ती मजाक के तौर पर शेयर कर रहे हों, लेकिन यह एक गंभीर मुद्दा है। यह राज्य में नदियों को प्रदूषण मुक्त करने के लिए उठाए जाए रहे तमाम कदमों पर सिवालिया निशान है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो