scriptइस शख्स के डरावने चेहरे को देखकर लोगों को होती है हैरानी, पीछे का सच जानकर सोच में पड़ जाएंगे | Due to strange hobby, Brazilian man Rodrigo changed his face to dog | Patrika News

इस शख्स के डरावने चेहरे को देखकर लोगों को होती है हैरानी, पीछे का सच जानकर सोच में पड़ जाएंगे

Published: Jul 28, 2018 11:04:57 am

Submitted by:

Arijita Sen

कला के प्रति इस दीवानगी और एक्सपेरिमेंट के चलते इस शख्स ने अपने साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में सोचना भी नामुमकिन है।

Dog man

इस शख्स के डरावने चेहरे को देखकर लोगों को होती है हैरानी, पीछे का सच जानकर सोच में पड़ जाएंगे

नई दिल्ली। दुनिया में जितने तरह के लोग हैं उतने ही तरह के उनके शौक भी हैं। जैसा कि हम जानते हैं कि लोगों को तरह-तरह की चीजों का शौक होता है। किसी को किताबें पढ़ने का, किसी को घूमने का,किसी को पुरानी चीजों के संग्रह का तो वहीं कुछ लोगों को संजने-सवरने और नई-नई चीजों के एक्सपेरिमेंट का शौक होता है। कभी-कभी इन्हें देखकर बिल्कुल सामान्य सा लगता है तो वहीं कभी ये बेहद ही अजीब प्रतीत होते हैं।

Dog man

आजकल लोगों में यह ट्रेंड बना हुआ है कि वे दूसरों से अलग दिखें। कुछ हटकर और अलग करने की चाह में इंसान कभी-कभार कुछ ऐसा कर गुजरता है जिसे देखकर यकीन कर पाना सम्भव नहीं हो पाता है।आज हम आपको एक ऐसे ही लड़के के बारे में बताने जा रहे हैं जिसने अपने अजीब शौक के चलते कुछ ऐसा कर दिया जिसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे।

Dog man

सबसे पहले बता दें कि यह लड़का ब्राजील का रहने वाला है। इस शख्स का नाम रॉडरिगो ब्रागा है। पेशे से आर्टिस्ट रॉडरिगो को आर्ट के बारे में जानने की हमेशा उत्सुकता बनी रहती है। रॉडरिगो को अपने फिल्ड में नए-नए एक्सपेरिमेंट करना भी बेहद पसंद है। इससे उसे कला के तमाम पहलुओं के बारे में जानने का और उन्हें एक्सप्लोर करने का अवसर मिलता है।

Dog man

कला के प्रति इस दीवानगी और एक्सपेरिमेंट के चलते उसने अपने साथ कुछ ऐसा कर दिया जिसके बारे में सोचना भी नामुमकिन है। दरअसल रॉडरिगो ने खुद को कुत्ते के रूप में बदल दिया। जी हां, रॉडरिगो ने सर्जरी करवाकर अपने चेहरे पर एक कुत्ते का चेहरा लगवा लिया है। जिसके चलते अब रॉडरिगो की शक्ल बिल्कुल एक कुत्ते के जैसे ही लगती है।

dog man

सोशल मीडिया पर एक वीडियो आजकल बहुत ट्रेंड कर रहा है जिसमें यह दिखाया जा रहा है कि किस तरह से रॉडरिगो ने आॅपरेशन करवाकर अपने चेहरे को कुत्ते का रूप दिया। रॉडरिगो के इसी लुक के चलते लोग उसे ‘डॉगमैन’ के नाम से जानने लगे हैं।

Dog man

रॉडरिगो के जानने वालों के लिए उसे इस रूप में देखना आम है लेकिन, जब कोई अंजान उसे देखता है तो उसके लिए अपने होश को काबू मेंं रखना कई बार बहुत मुश्किल हो जाता है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो