scriptdurian fruit smelliest fruit in the world sold in 70 thousand rupees | दुनिया का सबसे बदबूदार फल बिका 70 हजार रुपए में, आती है सड़े हुए मोज़ों और नाले की बदबू | Patrika News

दुनिया का सबसे बदबूदार फल बिका 70 हजार रुपए में, आती है सड़े हुए मोज़ों और नाले की बदबू

locationनई दिल्लीPublished: Feb 03, 2019 09:58:04 am

Submitted by:

Priya Singh

यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। जो भी स्टोर इसे बेचता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है।

durian fruit smelliest fruit in the world sold in 70 thousand rupees

नई दिल्ली। किसी भी फल, फूल को खास उसकी महक बनाती है। उसकी खुशबू से ही हम पहचानते हैं कि वह फल यह फूल कौन सा होगा। कहते हैं फल के पूरी तरह से पके होने की पहचान उसकी खुशबू से की जा सकती है। लेकिन जिस फल के बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं उसमें से खुशबू नहीं बदबू आती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इस फल को पूरे साउथ एशिया में 'फलों के राजा' के नाम से जाना जाता है। इसका असल नाम ड्यूरियन फल है। लेकिन सिर्फ इसकी बदबू की इसे मशहूर नहीं बनाती। बीते कुछ दिनों से यह फल खबरों में इसलिए बना हुआ है क्योंकि इंडोनेशिया में यह 990 डॉलर (71 हजारा रुपए) में बिका है। हर साल यह ज्यादा से ज्यादा 500 डॉलर (35,730रुपए) में बिकता है लेकिन इस साल इसने रिकॉर्ड तोड़ दिया। बता दें कि यह फल दुनिया का सबसे बदबूदार फल है। जो भी स्टोर इसे बेचता है, वहां अलग से शीशे वाले बॉक्स में सैटिन के कपड़े पर इसे रखा जाता है। इतना महंगा बिकने वाला यह फल हर साल लोगों के बीच चर्चा का विषय बन जाता है। जो इसे खरीद नहीं सकता वह इसके साथ फोटो खिंचवाकर काम चलाता है।

Copyright © 2021 Patrika Group. All Rights Reserved.