scriptलड़कों को घने जंगल में दिखे दो रहस्यमयी पाइप, अंदर गए तो दिखा दिल दहला देने वाला मंजर | During research two boys saw mysterious pipes lead to a bunker | Patrika News

लड़कों को घने जंगल में दिखे दो रहस्यमयी पाइप, अंदर गए तो दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

Published: Jul 16, 2018 01:50:41 pm

Submitted by:

Arijita Sen

जंगल में अपने शोध के लिए गए इन दो युवाओं के हाथ कुछ ऐसा लगा जिसे देखकर इनके होश उड़ गए। ये घटना नॉर्थ जर्मनी की है।

Secret bunker

लड़कों को घने जंगल में दिखे दो रहस्यमयी पाइप, अंदर गए तो दिखा दिल दहला देने वाला मंजर

नई दिल्ली। हमारी दुनिया में अभी भी कई सारी ऐसी जगहें या चीजें हैं जो रहस्यों से भरी हुई है। कुछ जगहें तो ऐसी हैं जो अभी तक लोगों की नजरों में अभी तक आई ही नहीं है। ऐसी ही रहस्यमयी और अनजान चीजों से राह चलते लोग टकरा जाते हैं और उन्हें देखकर भौचक्के रह जाते हैं।

Secret bunker

हाल ही में दो युवकों के साथ कुछ ऐसा ही हुआ। जंगल में अपने शोध के लिए गए इन दो युवाओं के हाथ कुछ ऐसा लगा जिसे देखकर इनके होश उड़ गए। ये घटना नॉर्थ जर्मनी की है। जंगल में अपने काम के दौरान उनकी नजर दो अजीबोगरीब पाइपों पर पड़ी। इसे देखकर वे इस सोच में पड़ गए कि आखिर इस घने, वीरान जंगल में ये पाइप क्यों बने हैं? अपने मन में उठी इस जिज्ञासा के चलते दोनों ने इस रहस्य से पर्दा उठाने का निश्चय किया।

Secret bunker
उन्होंने उस जगह जाने की कोशिश की जहां से वे दो निकले थे। करीब 100 मीटर दूर जाने पर उन्हें जंगली घास से ढका हुआ एक सुरंगनुमा रास्ता दिखा। दोनों ने उस रास्ते से अंदर जाने का निश्चय किया।
दोनों टॉर्च और कैमरा लेकर उस सुरंगनुमा रास्ते से अंदर पहुंचे। कुछ दूरी पर उन्हें एक कमरा दिखा। जमीन के अंदर बने उस कमरे के अंदर जाकर दोनों के होश उड़ गए। दरअसल, कमरे के अंदर एक सीधा और संकरा रास्ता नजर आया।
एक ऐसा रास्ता जिसका कोई छोर नजर नहीं आ रहा था। दोनों दोस्तों के मुताबिक इस रास्ते की दीवारें हॉस्पिटल के दीवारों जैसी लग रही थी। इन दीवारों पर कुछ कोड्स लिखें नजर आए।
Secret bunker

कुछ दूरी पर उनके सामने दरवाजों की एक कड़ी आ जाती है। जिसे देखकर इस बात का अंदेशा लगाया जा सकता था कि इन्हें कई सालों पहले बनाया गया है। ये दरवाजें काफी मजबूत और भारी थे। ये इतने वजनी थे कि इन्हें पांच-छह लोगों की मदद के बिना खोलना नामुमकिन था।

Secret bunker

इसके बाद जैसे-जैसे दोनों आगे बढ़ते गए उन्हें दीवारों पर अजीबोगरीब संदेश लिखे दिखाई दिए। कहीं ‘मदद करो’तो कहीं शैतान का नाम लिखा हुआ था। एक के बाद एक नजरों के सामने आ रहीं इन चीजों को देख दोनों बेहद घबरा गए। उन्होंने वापस जाने का फैसला किया।

इसी दौरान एक मोड़ पर उनकी नजर एक बड़े से कमरे पर पड़ी। यह कमरा बुरी तरह क्षतिग्रस्त था। देखकर ऐसा लग रहा था जैसे कि मानों यहां कोई धमाका या विस्फोट हुआ हो। इसी कमरे में बहुत बड़ी मशीन रखी हुई थी।

वही एक संदेश भी लिखा था ‘यहां से दूर रहें’। दोनों ने जैसे ही इसके पास जाने का प्रयास किसी तभी अचानक उनका कैमरा जमीन पर गिर गया। दोनों इस कदर घबरा गए कि वहां से भाग खड़े हुए।

Secret bunker

सोशल मीडिया पर दोनों ने इस बारे में लोगों को बताया और यहां की कुछ तस्वीरें भी शेयर की। हालांकि, इस बात का पता अभी तक नहीं लग सका कि आखिर इस बंकर को किसने, कब और क्यों बनाया ? शेयर किए गए इस पोस्ट पर कुछ लोगों ने कमेंट करते हुए लिखा कि यह बंकर जर्मन सेना द्वारा परमाणु हमले से बचने के लिए बनाया गया था। जबकि कुछ लोग इसे सरकार का कोई सीक्रेट प्रोजेक्ट करार दे रहे हैं। अब वास्तव में सच्चाई क्या है इस पर से पर्दा उठना अभी बाकी है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो