scriptकसरत के जरिए बिजली, दुबई की महिलाओं ने दिखाया कैसे? | Exercising power through Dubai showed the women how? | Patrika News

कसरत के जरिए बिजली, दुबई की महिलाओं ने दिखाया कैसे?

Published: Mar 02, 2017 12:09:00 pm

Submitted by:

rajesh walia

क्या कसरत के जरिए बिजली पैदा की जा सकती है और वह भी पार्क में? सुनकर आप चौंक गए गए होंगे? लेकिन यह सच है। दुबई की महिलाओं ने यह कर दिखाया है।

excercise

excercise

क्या कसरत के जरिए बिजली पैदा की जा सकती है और वह भी पार्क में? सुनकर आप चौंक गए गए होंगे? लेकिन यह सच है। दुबई की महिलाओं ने यह कर दिखाया है। 

पर्यटकों के लिए आकर्षक जगहों में से एक दुबई भी है। रेत में बसे इस शहर में खूबसूरत पार्क, इमारतें भी देखने को मिलते हैं जैसे पाम आइलैंड, क्रीक पार्क, दुबई अमीरात, वाटर पार्क, शापिंग सैंटर बहुत ही खूबसूरत है जिन्हे देखकर हर कोई दंग रह जाता है। 
अब यहां हैप्पीनेस पार्क भी है जिसे अरबी भाषा में अल सदा पार्क कहा जाता है। इस पार्क को दुबई लेडीज क्लब में बनाया गया है। अल सदा पार्क की तारीफ यह है कि पार्क में एक्सरसाइज के लिए लगे उपकरण बिजली भी पैदा करेंगे। यानी जितनी ज्यादा एक्सरसाइज उतनी ज्यादा बिजली बनेगी। 
अल सदा पार्क में तीन जोन हैं-एनर्जी जोन, एजुकेशन जोन और फन जोन बनाए गए हैं। यहां 8 मशीनें एक्सरसाइज के लिए लगाई गई हैं। यदि इन मशीनों का उपयोग आठ लोग करते हैं तो हर घंटे 800 वॉट बिजली पैदा होती है। 
एक्सरसाइज की मशीनों में ऐसे उपकरण लगाए गए हैं जो गति ऊर्जा को बिजली में बदल देते हैं। दुबई की हैप्पीनेस मंत्री ओहूद अल रूमी ने बताया कि ये अपनी तरह का पहला पार्क है जो महिलाओं में एक्सरसाइज, मनोरंजन और उनके विकास में बड़ी भूमिका निभाएगा। 
यहां महिलाओं के स्वास्थ्य और उनकी सामाजिक भूमिका से जुड़े उपकरण तो हैं हीं, साथ ही वे अपने परिवार समुदाय को खुश रखने में सक्रिय भूमिका निभा सकेंगी। इस पार्क की लांचिंग संयुक्त रूप से दुबई इलैक्ट्रिसिटी एंड वाटर अथारिटी तथा दुबई वीमेन इस्टाबिल्सिमेन्ट द्वारा संयुक्त रूप से की गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो