scriptपुराना मकान तोड़े बिना ही बना डाले दो शानदार घर, ऐसे हुआ कंस्ट्रक्शन | Family constructed two homes out of one old Victorian house | Patrika News

पुराना मकान तोड़े बिना ही बना डाले दो शानदार घर, ऐसे हुआ कंस्ट्रक्शन

Published: Aug 10, 2017 12:38:00 pm

लंदन में एक परिवार ने विक्टोरिया कालीन पुराने मकान को दो शानदार आधुनिक घरों में बदल दिया है

house renovation

house renovation

 नई दिल्ली। ऐसा बहुत बार होता है कि लोग पुराना घर तुड़वा कर नया बनवाते हैं, हालांकि तकनीक ने अब इतनी तरक्की कर ली है, कि अब बिना घर ढहाए भी शानदार घर बनाया जा सकता है, वह भी एक नहीं दो। लंदन में एक परिवार ने विक्टोरिया कालीन पुराने मकान को दो शानदार आधुनिक घरों में बदल दिया है। इसके लिए कुछ ज्यादा मेहनत भी नहीं की गई है। परिवार ने मकान को दो बराबर हिस्सों में बांटा और कुछ नई चीजें जोड़ दी हैं। हालांकि यह रिनोवेशन का बहुत ही अनोखा तरीका है।
 इस घर को 1870 में 1470 वर्गफीट में बनाया गया था। अब इसे दो तिमंजिला, तीन बेडरूम्स वाले चमकदार घरों में तब्दील कर दिया गया है। यह दोनों ही घर हूबहू एक जैसे हैं। घर का इंडोर एरिया 1055 वर्गफीट का है और दोनों के साथ गार्डन भी बने हैं। इस घर को खुद 38 वर्षीय डीनी ली और 39 वर्षीय मार्टिन थॉमस ने अपनी मेहनत से सजाया है। दोनों ही अपने बच्चों के साथ एक घर में शिफ्ट हो चुके हैं, जबकि दूसरा घर किराए पर देने वाले हैं।
डीनी अपने ग्रुजुएशन के बाद इस घर में किराए पर रहती थी। बाद में उनके पेरैंट्स ने यह घर खरीद लिया। डीनी की मार्टिन से 2010 में मुलाकात हुई। दोनों ने साथ में लंदन में रहना शुरू किया, हालांकि कुछ ही समय में उन्हें समझ आ गया कि लंदन का मुख्य शहर काफी महंगा है। तब उन्होंने इस पुराने घर को रिनोवेट करवाने का फैसला किया।
 ऐसे हुआ रिनोवेशन

डीनी के पिता इस घर को दो हिस्सों में बांटना चाहते थे, लेकिन लोकल बॉडी ने इसकी इजाजत नहीं थी। इसके बाद उन्होंने प्लानिंग कंसल्टेंट की सेवाएं लीं और उसके जरिए अपील करने पर उनके पक्ष में फैसला आया। फिर उन्होंने आर्किटेक्ट्स की मदद ली और फ्रंट डोर के पीछे लॉबी बनवाई। घर के पीछे के हिस्से को विस्तार दिया, ताकि लिविंग एरिया बढ़े और दो फैमिली बाथरूम बनवाए। फिर उन्होंने घर को दो हिस्सों में बांटा।
इसके बाद उन्होंने दो नई सीढ़ियां लगवाईं और दो किचन बनवाए। मार्टिन और डीनी ने किचन को मॉडर्न लुक दिया। इसके अलावा उन्होंने ग्राउंड फ्लोर को समतल करवाया। इस पूरे रिनोवेशन में आर्किटेक्ट टिम ओ’कैलेघन ने उनकी मदद की। इन दोनों घरों में सीढ़ियों से ऊपर जाने पर दूसरी मंजिल पर बच्चों के लिए दो बेडरूम और एक फैमिली बाथरूम है। तीसरी मंजिल पर मास्टर बेडरूम बनाया गया है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो