scriptपहले दोनों हाथ और दोनों पैर काटे फिर दोनों होठ भी काट दिए गए, पीछे की वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन | father of one has lost his limbs along with lips | Patrika News

पहले दोनों हाथ और दोनों पैर काटे फिर दोनों होठ भी काट दिए गए, पीछे की वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

Published: Jul 09, 2018 03:05:30 pm

Submitted by:

Sunil Chaurasia

पेशे से एक पब के मालिक लुइस ने बताया कि उन्हें एक दिन काफी ठंड लग रही थी, जिसके बाद वे जांच के लिए अस्पताल गए थे।

lewis

पहले दोनों हाथ और दोनों पैर काटे फिर दोनों होठ भी काट दिए गए, पीछे की वजह जान पैरों तले खिसक जाएगी ज़मीन

नई दिल्ली। यूनाइटेड किंगडम के रहने वाले एक 38 वर्षीय शख्स के दोनों होठ के साथ-साथ दोनों हाथ और दोनों पैर भी काट दिए गए। उन्हें स्किन से जुड़ी एक खतरनाक बीमारी थी, जिसकी वजह से डॉक्टरों को ये भयानक कदम उठाना पड़ा। पेशे से एक पब के मालिक लुइस ने बताया कि उन्हें एक दिन काफी ठंड लग रही थी, जिसके बाद वे जांच के लिए अस्पताल गए थे। अस्पताल पहुंचने के बाद एलेक्स की गर्लफ्रेंड ने देखा कि उनकी त्वचा का रंग बदलकर बैंगनी रंग का होता जा रहा है।
जब डॉक्टरों ने लुइस की रहस्यमयी बीमारियों की जांच की तो पता चला कि उन्हें टॉक्सिक शॉक सिंड्रोम और रक्त विषाक्तता जैसी गंभीर बीमारी है। लुइस को हुई इस बीमारी के बाद डॉक्टरों ने बताया कि उनके बचने के केवल तीन प्रतिशत चांस ही हैं। डॉक्टरों की बात सुनकर लुइस ने जीने की इच्छा छोड़ दी थी। लुइस ने बताया कि डॉक्टरोें ने लाइफ सपोर्ट उपकरण हटाने से पहले उन्हें एक आखिरी बार मौका और दिया। डॉक्टरों का मानना था कि यदि आखिरी प्रयास में लुइस की हालत में कोई सुधार नहीं होता है तो उनकी मौत हो जाएगी।
लुइस को सैलीबरी अस्पताल में रेफर कर दिया गया, जहां उनके दोनों हाथ और दोनों पैर काटकर अलग कर दिए गए। इतना ही नहीं डॉक्टरों ने उनके चेहरे के निचले हिस्से को भी काट दिया। लुइस ने बताया कि उनके बेटे के लिए काफी मुश्किल था कि वह लुइश के शरीर में हुए उस बड़े बदलाव को समझ पाए, क्योंकि लुइस का बेटा सिर्फ तीन साल का है। लुइस ने बताया कि उनका बेटा होठों को काटे जाने के बाद त्वचा में हुए बदलाव को चॉकलेट समझ रहा था।
लुइस के होठ काटने के बाद डॉक्टरों ने लुइस के कंधे की त्वचा लेकर नए होठ बना दिए हैं, जो दिखने में किसी जीव के होठ जैसे दिख रहे हैं। लुइस ने बताया कि उनके चेहरे की कुल छह सर्जरी हुई हैं, जिसके बाद उनकी ज़िंदगी पूरी तरह से बदल गई है।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो