scriptनर से संबंध बनाए बिना ही मादा पैदा कर सकती है बच्चा, वैज्ञानिकों ने किया सांपों की इस प्रजाति के बारे में यह खुलासा | Female boa constrictors can give birth child without male | Patrika News

नर से संबंध बनाए बिना ही मादा पैदा कर सकती है बच्चा, वैज्ञानिकों ने किया सांपों की इस प्रजाति के बारे में यह खुलासा

locationनई दिल्लीPublished: Jan 12, 2019 02:28:59 pm

Submitted by:

Arijita Sen

शारीरिक संबंध बनाए बिना ही बच्चे पैदा कर सकती है।

BOA CONSTRICTOR

नर से संबंध बनाए बिना ही मादा पैदा कर सकती हैं बच्चा, वैज्ञानिकों ने किया सांपों की इस प्रजाति के बारे में यह खुलासा

नई दिल्ली। दुनिया में सांपों की कई सारी प्रजातियां पाई जाती है। इनमें से हर एक की अपनी अलग खासियत होती है जिसके बारे में जानने के बाद हैरानी में पड़ जाना कोई बड़ी बात नहीं है। आज हम आपको सांपों की एक ऐसी ही प्रजाति के बारे में बताने जा रहे हैं जो शारीरिक संबंध बनाए बिना ही बच्चे पैदा कर सकती है।

BOA CONSTRICTOR

सांपों की इस प्रजाति को Boa के नाम से जाना जाता है। मादा Boa नर से संबंध बनाए बिना भी गर्भधारण कर सकती है। सालों से वैज्ञानिक सांपों की इस प्रजाति पर रिसर्च कर रहे थे तब जाकर उन्हें इस सच्चाई का पता लगा।

BOA CONSTRICTOR

North Carolina State University के शोधकर्ताओं ने रिसर्च के बाद इस तथ्य का खुलासा किया कि मादा Boa में अलैंगिक प्रजनन की क्षमता होती है। वैज्ञानिकों ने देखा कि इनके द्वारा पैदा किए गए कई सारी मादा बच्चों में नर Boa का कोई योगदान नहीं है। मादा Boa में इस विशेषता के चलते वैज्ञानिकों ने इसे ‘सुपर मॉम’ की संज्ञा दी है।

BOA CONSTRICTOR

अलैंगिक प्रजनन (Asexual Reproduction) को विज्ञान में Parthenogenesis के नाम से जाना जाता है। यह किसी अंडे को बिना निषेचन के ही भ्रूण के रूप में विकसित होने में मदद करती है।

रिसर्च में यह हाथ लगा कि लगभग सभी मादा Boa सांप अलैंगिक तरीके से पैदा हुए है।

Boa constrictors ज्यादातर सेंट्रल और साउथ अमरीका में पाए जाते हैं।इनकी उम्र 20 से 30 साल तक हो सकती है और वजन करीब सौ पाउंड यानी 45 किलोग्राम तक हो सकता है। इन्हें एकांत में रहना पसंद है।

ट्रेंडिंग वीडियो