अजब गजब

कुत्ते से डरकर भाग रही थी महिला, मालिक ने कर दिया अटैक और काट लिया हाथ

अमरीका के कैलीफोर्निया में ऐसा मामला सामने आया है कि जिसने हर किसी को हैरान कर दिया।

Jan 07, 2019 / 06:41 pm

Vinay Saxena

कुत्ते से डरकर भाग रही थी महिला, मालिक ने कर दिया अटैक और काट लिया हाथ

नई दिल्ली: अमरीका के कैलीफोर्निया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। दरअसल, यहां एक लड़के को महिला के हाथ पर दांत से काटने के जुर्म में हिरासत में ले लिया गया। लड़के के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है और वो फिलहाल जेल में ही है, लेकिन इस खबर के चर्चा में होने की वजह दूसरी है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचा है।
कुत्ते से बच रही थी महिला, कुत्ते के मालिक ने काट लिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला गुरुवार को ऑकलैंड रीजनल पार्क में जॉगिंग करने गई थी। इस दौरान उसे एक कुत्ते ने काटने की कोशिश की। कुत्ते से बचने के लिए पहले तो महिल दौड़ी, लेकिन बाद में पेपर स्‍प्रे से बचाव किया। इसी वक्त अचानक कुत्ते का मालिक आ गया और महिला पर हमला बोल दिया। यही नहीं उसने महिला के हाथ पर दांत से काट लिया। कुत्ते के मालिक के हमले से महिला को चोटें भी आई हैं।
लोगों ने की सख्स सजा की मांग

स्थानीय पुलिस का कहना है कि महिला को कुत्ते ने नहीं, बल्कि उसके मालिक ने काटा है। काटने के अलावा उसने लातें भी मारी हैं। फिलहाल आरोपी को जेल भेज दिया गया है। बता दें, सोशल मीडिया पर लोगों ने आरोपी लड़के को सख्त सजा देने की मांग की है।

Home / Ajab Gajab / कुत्ते से डरकर भाग रही थी महिला, मालिक ने कर दिया अटैक और काट लिया हाथ

Copyright © 2024 Patrika Group. All Rights Reserved.