scriptखूबसूरती बढ़ाने के लिए इस देश की महिलाएं पीती हैं सांपों का खून, करती हैं ऐसे खतरनाक काम | Females of Jakarta drink Cobra snake's blood to enhance her beauty | Patrika News

खूबसूरती बढ़ाने के लिए इस देश की महिलाएं पीती हैं सांपों का खून, करती हैं ऐसे खतरनाक काम

locationनई दिल्लीPublished: Dec 05, 2020 11:29:33 am

Submitted by:

Soma Roy

Weird way to enhance beauty : इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में जगह-जगह बिकता है सांपों का खून
महिलाओं का मानना है कि जहरीले सांपों का खून पीने से स्किन चमकदार बनती है

snake1.jpg

Weird way to enhance beauty

नई दिल्ली। खूबसूरती बढ़ाने के लिए आपने महिलाओं को कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते देखा होगा या उन्हें घरेलू उपाय आजमाते भी देखा होगा। मगर क्या कभी आपने किसी लड़की को जवां दिखने के लिए जहरीले जीवों का खून पीते देखा है! ये बात सुनने में भले ही अजीब लगे, लेकिन दुनिया में एक ऐसी जगह है जहां महिलाएं खुद को सुंदर बनाने और ताउम्र जवां रखने के लिए सांपों का खून पीती हैं। इस देश का नाम जर्काता है।
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता (Jakarta) में महिलाएं खूबसूरती बढ़ाने के लिए खतरनाक पैंतरे आजमाती हैं। वो जहरीले सांपों का खून (Snake Blood) पीती हैं। इसलिए वहां जगह-जगह सांप का खून बेचने वाली दुकानें देखने को मिलती है। महिलाओं का मानना है कि सांप का खून पीने से त्वचा चमकदार और हेल्दी बनती है। इससे स्किन की टाइटनेस बढ़ती है। साथ ही दाग-धब्बे दूर होते हैं।
डोनेशिया में सांपों का खून पीने की परंपरा काफी पुरानी है। यहां लोग सांप को भी खाते हैं। यहां के लोग सांपों को लेमन ग्रास के साथ उबालकर या फिर फ्राई करके खाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जकार्ता की ज्यादातर लड़कियां सबसे जहरीले सांप कोबरा का खून पीना पसंद करती हैं। उनका मानना है कि इससे लंबे समय तक त्वचा जवां बनी रहती है, जल्दी झुर्रियां नहीं पड़ती। बताया जाता है कि जकार्ता के कई इलाकों में शाम 5 बजे से कोबरा स्टाल लगने शुरू हो जाते हैं। जहां कोबरा के खून की बिक्री रात 1 बजे तक चलती है। कहते हैं कि जहरीले जीव का खून पीने के 3 से 4 घंटे बाद तक महिलाएं चाय—कॉफी का सेवन नहीं करती हैं। जिससे खून शरीर में जाकर असर कर सके।
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो