scriptKISS पाने के चक्कर में बॉयफ्रेंड ने बुर्का पहन किया ऐसा काम, लोगों को हुआ शक तो… | for a kiss lover walked with burqa in marina beach got arrested | Patrika News

KISS पाने के चक्कर में बॉयफ्रेंड ने बुर्का पहन किया ऐसा काम, लोगों को हुआ शक तो…

locationनई दिल्लीPublished: Feb 22, 2019 10:36:20 am

Submitted by:

Priya Singh

गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने रखी एक अजीबोगरीब शर्त
शर्त ऐसी कि लड़का पहुंचा सीधे जेल
पुलिस को बताई ये अजीबोगरीब वजह

for a kiss lover walked with burqa in marina beach got arrested

KISS पाने के चक्कर में बॉयफ्रेंड ने बुर्का पहन किया ऐसा काम, लोगों को हुआ शक तो…

नई दिल्ली। प्यार अंधा होने के साथ-साथ नासमझ भी होता है यह इस घटना से साबित होता है। कहते हैं सच्चा प्यार करने वाले कभी शर्त नहीं रखा करते। लेकिन चेन्नई की रहने वाली एक गर्लफ्रेंड ने अपने बॉयफ्रेंड के सामने एक अजीबोगरीब शर्त रखी। शर्त ऐसी थी कि लड़का सीधे जेल पहुंच गया। जब पुलिस ने पूछताछ की तो उसके पीछे की वजह एक किस निकला। दरअसल, लड़के ने जब अपनी ग्रिलफ्रेंड से किस मांगा तब उसने एक शर्त रख दी। लड़की ने लड़के के सामने शर्त रखी कि वह चेन्नई की सड़कों पर बुर्का पहनकर घूमेगा तभी उसे किस मिलेगा।

यह भी पढ़ें- अंग्रेजी हुकूमत में हुआ था इस गोलघर का निर्माण, एक बार में होता था लाखों किलो अनाज का भंडारण

लड़की का कहना था कि वह चेन्नई के मशहूर रोयापेट्टा इलाके में मरीना बीच पर बुर्का पहनकर घूमे। लड़के ने जोश-जोश में हां कर दी और मरीना बीच पर बुर्का पहनकर निकल गया। कुछ समय घूमने के बाद लोगों को शक हुआ तो उन्होंने हंगामा कर दिया। लोगों को शक हो गया था कि बुर्के में लड़की नहीं बल्कि लड़का है जिसने चप्पलें पहन रखी हैं। लोगों को लगा कोई बिना मकसद के तो बुर्का पहनकर यूं ही नहीं घूमेगा। लोगों को शक हुआ कि कहीं वह चोरी के इरादे से तो नहीं आया। लोग उसे देख चोर-चोर चिल्लाने लगे जिसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें- इस शख्स के पेट में हो रहा था जोरों का दर्द, एक्स-रे रिपोर्ट देख डॉक्टरों के छूटे पसीने

पुलिस को सफाई देते हुए उसने बताया कि उसकी गर्लफ्रेंड ने चैलेंज दिया था कि अगर वो बुर्का पहनकर मरीना बीच पर घूमेगा तो वह उसे किस करेगी। इसीलिए वह मरीना बीच पर बुर्का पहनकर घूम रहा था। लेकिन उसे क्या पता था कि वह बुरा फंस जाएगा। बता दें कि लड़के की चाल देख लोगों को शक हुआ और इसी शक ने उसे जेल पहुंचा दिया। लोगों को लगा वह कोई बहरूपिया है और किसी गलत काम को अंजाम देने आया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो