scriptयहां शादी के नाम पर लड़कियों को पिलाया जाता है एक खतरनाक केमिकल, 24 घंटे रखते हैं जगाकर | force feeding young girls for marriage in mauritania | Patrika News

यहां शादी के नाम पर लड़कियों को पिलाया जाता है एक खतरनाक केमिकल, 24 घंटे रखते हैं जगाकर

locationनई दिल्लीPublished: Jan 02, 2019 01:21:59 pm

Submitted by:

Priya Singh

यहां लड़कियों को एक दिन में कम से कम 16,000 तक कैलोरी खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस देश में 11 साल की लड़कियों के लिए 2 महीने का खास फीडिंग सीज़न होता है।

force feeding young girls for marriage in mauritania

यहां शादी के नाम पर लड़कियों को पिलाया जाता है एक खतरनाक केमिकल, 24 घंटे रखते हैं जगाकर

नई दिल्ली। हमारी आपकी नज़र में कोई भी लड़की हद ज़्यादा न तो पतली होना चाहेगी और मोटा दिखना तो उन्हें बिलकुल नहीं पसंद। जो लड़कियां मोटी होती हैं वे मोटापा कम करने के लिए क्या कुछ नहीं करतीं। खाने-पीने के साथ वे एक्सरसाइज और जिम के चक्कर भी लगाती हैं लेकिन दुनिया के एक कोने में एक देश ऐसा भी है जहां लड़कियों को मोटा करने के लिए उन्हें ऐसा केमिकल पिलाया जाता है जो उनकी जान तक ले सकता है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस केमिकल का सेवन करने के बाद लड़कियों को 24 घंटों तक सोने की मनाही है। उत्तर पश्चिमी अफ्रीका के मॉरीटेनिया में लड़कियों के साथ शादी के नाम पर ऐसा अत्यचार होता है। यहां लड़कियों को एक दिन में कम से कम 16,000 तक कैलोरी खाने के लिए मजबूर किया जा रहा है। इस देश में 11 साल की लड़कियों के लिए 2 महीने का खास फीडिंग सीज़न होता है। इस सीज़न में उन्हें दिनभर ऊंट का दूध पिलाया जाता है जिसे खास तरीके से तैयार किया जाता है। इस प्रथा के चलते कई लड़कियां अब तक अपनी जान गवां चुकी हैं। बता दें कि, कई लड़कियों को इतनी भारी मात्रा में खाना खिलाने के बावजूद उन्हें एक पेड़ से निकला एक केमिकल पिलाया जाता है। इस केमिकल को पीने से लगभग सभी लड़कियों की मौत हो जाती है।

mauritania

इस केमिकल के बारे में कहा जाता है कि इसे पीने के 24 घंटे तक किसी को सोना नहीं चाहिए। यहां के लोगों का मानना है कि इस केमिकल का सेवन करने से लड़कियां रातों-रात मोटी हो जाती हैं। इस पेड़ को यहां के लोगों ने ‘ऐश’ नाम दिया है। इससे निकले केमिकल को पिलाने के बाद लड़की का परिवार उसे 24 घंटों तक जगाए रखता है। अब आप सोच रहे होंगे यहां के लोग लड़कियों के साथ ऐसा अत्याचार क्यों करते हैं? यहां के मर्दों का मनना है कि जितनी मोटी लड़की होगी वो उतनी जल्दी और ज्यादा बड़ी जगह दिल में बना लेगी और पतली लड़की को दिल में कम जगह मिलेगी। हालांकि, समय के साथ-साथ यहां के लड़कों की सोच में बदलाव भी आया है कुछ लोगों के इस प्रथा को तोड़ते हुए पतली लड़कियों को भी अपनाया है।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो