script‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’:18वीं मंजिल से गिरा 4 साल का बच्चा, बच गया जिंदा! | four year old boy miraculously survives 18 storey fall | Patrika News

‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’:18वीं मंजिल से गिरा 4 साल का बच्चा, बच गया जिंदा!

Published: Aug 20, 2020 06:59:50 pm

Submitted by:

Vivhav Shukla

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हुबेई प्रांत (Hubei Province of China) के शियांगयांग शहर (Xiangyang city) में एक चार वर्षीय बच्चा 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गया।।
बच्चा को नीचे गिरता देख हर किसी को लगा अब बच्चा नहीं बचा होगा। लेकिन अच्छी बात ये रही की उसकी जान बच गई। हालांकि इस दुर्घटना में उसे गंभिर चोटें जरूर आई हैं।

 

four year old boy miraculously survives 18 storey fall

four year old boy miraculously survives 18 storey fall

नई दिल्ली। अक्सर आपने सुना होगा ‘जाको राखे साइयां, मार सके न कोय’ (Jaako Rakhe Saiyaan Maar Sake Naa Koi)… इस कहावत का मतलब ये है कि जिसकी रक्षा खुद भगवान करते हो उसे खुद काल भी नहीं मार सकता। एक ऐसी ही घटना चीन के हुबेई प्रांत (Hubei Province of China)से सामने आई है।
धरती के लिए एक और खतरा आयाा सामने, NASA ने जारी की कड़ी चेतावनी

डेली मेल की एक रिपोर्ट के मुताबिक चीन के हुबेई प्रांत (Hubei Province of China) के शियांगयांग शहर (Xiangyang city) में एक चार वर्षीय बच्चा 18वीं मंजिल स्थित अपने फ्लैट की खिड़की से नीचे गिर गया।। बच्चा को नीचे गिरता देख हर किसी को लगा अब बच्चा नहीं बचा होगा। लेकिन अच्छी बात ये रही की उसकी जान बच गई। हालांकि इस दुर्घटना में उसे गंभिर चोटें जरूर आई हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक ये घटना 6 अगस्त की है। बताया जा रहा है कि घायल बच्चे के माता-पिता दूसरे शहर में नौकरी करते हैं और वे शियांगयांग (Xiangyang city) में अपनी दादी के साथ रहता था। 6 अगस्त के दिन उसकी दादी घर का राशन लाने बाहर गई थीं। इस दौरान वे खिड़की के पास खेल रहा था और खेलते खेलते वे सोफे पर चढ़ा और 180 फीट नीचे गिर गया।
कौन है हिंदुस्तानी भाऊ? जिसने संजय दत्त के कैंसर को बताया है ‘सड़क 2’ का PR स्टंट

घायल बच्चे की दादी ने बताया वे एक पेड़ पर गिरा था जिसकी वजह से उसकी जान बच गई। लेकिन गंभीर रूप से घायल हो गया। बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है।
 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो