400 खूंखार जीवों के साथ घर पर रहता है ये शख्स, हाथ से खिलाता है खाना
कुछ जीवों को छोड़कर फिलिप ने घर में करीब 400 खतरनाक जीव जंतुओं को खुला छोड़ रखा है।
इनमें सांप, मगरमच्छ, रेंगने वाले कीड़े- मकोड़े, घड़ियाल, सांप कई तरह के पानी वाले जीव शामिल हैं।

नई दिल्ली। जंगली जानवरी बहुत ही खूंखार और डरावने होते है। अगर यह इंसान के सामने आए तो उसकी हालत पतली हो जाती है। कोई भी इन हिंसक जानवरों के साथ रहने की कल्पना भी नहीं कर सकता। क्योंकि यह जितने डरावने होते है उतने ही घातक भी होते है। यह एक पल में इंसान की जान ले सकते है। आज आपको एक ऐसे शख्स के बारे में बता रहे है जो एक एक, दो नहीं बल्कि 400 जीवों के साथ रहते है। आपको यह जानकर हैरान होगी कि यह बंदा इनको अपने बच्चों की तरह रखता है। इन खतरनाक जानवरों को वह अपने हाथों से खाना खिलाते है। सोशल मीडिया पर इनकी बहुत सारी तस्वीरें आपको देखने के लिए मिल जाएगी।
400 खतरनाक जानवर
इस शख्स का नाम फिलिप जिलेट है। यह जानवरों से बहुत प्यार करता है। 67 साल के फिलिप जिलेट के घर में आपको चारों ओर खतरनाक मगरमच्छ, सांप, कबरबिज्जु, गुहेरा जैसे जीव जंतु नजर आएंगे। यह उनके घर में खुले घूमते रहते है। एक रिपोर्ट के अनुसार, कुछ जीवों को छोड़कर फिलिप ने घर में करीब 400 खतरनाक जीव जंतुओं को खुला छोड़ रखा है। इनमें छिपकली, सांप, मगरमच्छ, रेंगने वाले कीड़े-मकोड़े, मकड़ी, घड़ियाल, सांप, पानी में तैरने वाले कई तरह के पानी वाले जीव शामिल हैं।
यह भी पढ़े :— 200 से भी ज्यादा शेरों के साथ रहता है ये परिवार, जीता है ऐसी जिंदगी
मगरमच्छ साथ सोता है
फिलिप ने अपने घर को रेप्टाइल जू में तब्दील कर रखा है। उन्होंने बताया कि उनका एक मगरमच्छ तो उनके साथ सोता है। उन्होंने बाकायदा अपने मगरमच्छ के साथ खेलते हुए फोटो भी पोस्ट किए हैं। फिलिप ने कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर ऐसी फोटो डाली थी। जिसने सनसनी मचा दी थी। दरअसल, फिलिप ने घर पर एक खतरनाक गुहेरा भी पाल रखा है और वो उसे एक नन्हें बच्चे की तरह खाना खिला रहे थे। ये देख लोग सहम गए। क्योंकि माना जाता है कि गुहेरा के काटने से पलभर में मौत हो सकती है।
Hindi News अपने मोबाइल पर पढ़ने के लिए डाउनलोड करें (Hindi News App) Get all latest Weird News in Hindi from Politics, Crime, Entertainment, Sports, Technology, Education, Health, Astrology and more News in Hindi