scriptमछलियों को चुकानी पड़ी प्यार की कीमत, ये ख़बर पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग | frustrated boyfriend take revenge for his girl friend | Patrika News

मछलियों को चुकानी पड़ी प्यार की कीमत, ये ख़बर पढ़कर आप भी रह जाएंगे दंग

Published: Sep 08, 2019 06:11:06 pm

Submitted by:

Shweta Dhobhal

प्यार अगर एक सनक बन जाए तो उसका एक अलग ही रंग देखने को मिलता है।
बदले की भावना का ऐसा ही खतरनाक मंजर इंग्लैंड में देखने को मिला।
जहां पर एक शख्स ने अपनी गर्लफ्रेंड को सबक सिखाने के लिए उसकी मछलियों की जान ले ली। जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।

tank.jpg
नई दिल्ली। इंग्लैंड से एक अजीब ख़बर सामने आई है। जहां एक लड़के ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड से बदला लेने के लिए उसकी 50 मछलियों को मार दिया। दरअसल, लड़का अपनी गर्लफ्रेंड से बहुत परेशान था। उसी का बदला लेने के लिए उसने कपड़े धोने वाले पाउडर को मछलियों के टैंक में डाल दिया।

कपड़े धोने वाला पाउडर मछलियों के लिए ज़हर जैसा होता है। टैंक में पाउडर होने से मौजूदा मछलियों में से एक मछली ही जिंदा है और सभी की मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने तुरंत उस शख्स को गिरफ्तार कर लिया।

RSPCA के तहत अदालत ने पशुओं के साथ क्रुरता का मामला देखते हुए अपराधी को दोषी पाकर उसे 14 सप्ताह की जेल की सजा सुनाई , 12 महीने के लिए काम से निलंबित कर दिया है, वहीं अब ये शख़्स 10 साल के लिए किसी भी जानवर को नहीं पाल सकता है। इस अपराध के लिए अदालत ने उस पर 28658 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

 

 

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो