script

OMG! इस गांव में बेटी की शादी पर दहेज में दिए जाते हैं 21 जहरीले सांप, ना देने पर टूट जाता है रिश्ता, जानें क्या है वजह

Published: Nov 05, 2020 12:37:43 pm

Submitted by:

Pratibha Tripathi

मध्य प्रदेश के गौरिया समुदाय के लोग अपने दामाद को दहेज में 21 जहरीले सांप देते हैं

poisonous snakes in dowry

poisonous snakes in dowry

नई दिल्ली। बेटी की शादी को करने के बात सामने आए तो हर पिता के सामने दहेज को लेकर माथे पर चिंता की लकीर बन जाती है। क्योंकि आज के समय में लड़के वालों की मुंहमांगी रकम देनेमें हर पिताके पसीने छूट जाते है। लेकिन अगर हम बात करें कि कुछ लोग दहेज में इन मांगो की जगह जहरीले सांप देकर दहेज की इस रिवाज को पूरा करते है। तो यह बात जानकर आपको हैरानी तो होगी ही, लेकिन यह सौ फीसदी सच है। यह प्रथा का चलन हमारे ही देश में मध्य प्रदेश के एक विशेष समुदाय में की जाती है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

मध्य प्रदेश में बसे गौरिया समुदाय के लोग इस परंपरा को सदियों से करते आ रहे है। यहां कि जनजाति के लोग अपनी बेटी की शादी करने के बाद दामाद को 21 जहरीले सांप देते हैं। मान्यता यह भी कि जो लोग अपनी बेटी को शादी में सांप नहीं दे पाते है, तो बेटी के साथ जुड़ा रिश्ता टूट जाता है। कहते हैं कि बेटी की शादी तय होते ही पिता दहेज देने के लिए सांप पकड़ना शुरू कर देता हैं। जिसमें गेंहुअन जैसे जहरीले सांप ज्यादा मात्रा में दिए जाते हैं। यहां तक कि इनके घर के बच्चें भी इन जहरीले सांपों के साथ खेलते नजर आते हैं।

दरअसल, इस समुदाय के लोगों का मुख्य पेशा सांप पकड़ना है और वो उन्हें लोगों को दिखाकर पैसा कमाते हैं।इस समुदाय में सांपों को सुरक्षित रखने के लिए कड़ा नियम भी बनाया गया है। कहते हैं कि अगर सांप इनके पिटारे में मर जाता है, तो पूरे परिवार के लोगों को मुंडन कराना पड़ता है। साथ ही समुदाय के सभी लोगों को भोज करना पड़ता है।

ट्रेंडिंग वीडियो