नई दिल्लीPublished: Aug 17, 2023 12:37:03 pm
Jyoti Singh
Ghost House: चीन में ग्रीनलैंड के लियाओनिंग में चीन के सबसे अमीर लोगों के लिए 260 विला के गेस्ट मेंशन प्रोजेक्ट की शुरुआत हुई थी। ये मामला साल 2010 का है, जिसे ग्रीनलैंड कंपनी ने शुरू किया था। लेकिन प्रोजेक्ट अचानक बंद हो गया और अब यहां कोई खरीदार नहीं है।
कहते हैं कि मकान कितना ही सुंदर क्यों न हो लेकिन वह घर तब ही बनता है जब उसमें लोग रहते हैं। कि बिना इंसानों के घरों के ईंट-पत्थरों का कोई मोल नहीं रह जाता है। लेकिन पड़ोसी देश चीन में कुछ ऐसा ही हाल है, जहां बनाया गया एक आलीशान शहर आज की तारीख में भूतिया शहर बन चुका है। क्योंकि इस शहर में दूर-दूर तक कोई इंसान नहीं है, लेकिन यहां खूबसूरत घर मौजूद हैं। जिस जमाने में लोग आलीशान घर के लिए मुंह मांगी कीमत देने के लिए तैयार रहते थे वहीं इस शहर में कोई भी इन घरों को लेने के लिए नहीं आता।