scriptसमुद्र किनारे पड़ा दिखा दैत्याकार जीव, 15 मीटर लंबार्इ देखकर हैरान रह गए लोग | Giant sea creature found in Indonesia | Patrika News

समुद्र किनारे पड़ा दिखा दैत्याकार जीव, 15 मीटर लंबार्इ देखकर हैरान रह गए लोग

Published: May 13, 2017 09:34:00 am

Submitted by:

Abhishek Pareek

इंडोनेशिया के माॅलुकस क्षेत्र में लोग एक रहस्यमय जीव को देखकर लोग हैरान रह गए।

इंडोनेशिया के माॅलुकस क्षेत्र में लोग एक रहस्यमय जीव को देखकर लोग हैरान रह गए। समुद्र के किनारे पड़े करीब 15 मीटर लंबे जीव को जब कुछ लोगों ने देखा तो एक बार उन्हें इसके कोर्इ बड़ी नाव होने का ख्याल आया। हालांकि नजदीक जाकर देखने पर पता चला कि ये कोर्इ दैत्याकार जीव है। 
इंडोनेशिया के तुआनाकोटा नामक एक शख्स किसी काम से सेरम आइलैंड पर गया। इसी दौरान उसकी नजर उस दैत्याकार जीव पर पड़ी। पहली बार इसे देखा तो उसे नाव होने का भ्रम हुआ लेकिन जब वह पास गया तो देखकर हैरान रह गया कि ये कोर्इ नाव नहीं बल्कि एक मृत जीव है। 
इसके बाद उसने फौरन स्थानीय लोगों को इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने भी इससे पहले एेसा जीव नहीं देखा था। इसे लेकर कर्इ तरह की बातें शुरू हो गर्इ लेकिन किसी को पता नहीं चल सका कि आखिर इस जीव का आखिर नाम क्या है। 
विचित्र मगरमच्छ: ये मगरमच्छ मृत्यु के बाद भी अगले दिन हो जाता है जिन्दा

दैत्याकार जीव की खबर स्थानीय लोगो को भी दी गर्इ। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से इस जीव को हटाने के लिए कहा है। हालांकि कुछ लोग इस जीव को व्हेल के शरीर का एक हिस्सा बता रहे हैं। 
loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो